फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Justice Department investigating whether Columbia University hide students

US: कोलंबिया विश्वविद्यालय के खिलाफ जांच करेगा न्याय विभाग, अवैध विदेशी छात्रों को छिपाने का आरोप

Sat, 15 Mar 2025 09:09 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 15 Mar 2025 09:09 AM IST
सार

यह कार्रवाई ऐसे समय की जा रही है, जब अमेरिका की ट्रंप सरकार ने बीते साल देश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में फलस्तीन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों को निर्वासित करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
US Justice Department investigating whether Columbia University hide students
न्याय विभाग - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI / Reuters

विस्तार

अमेरिका के न्याय विभाग ने कोलंबिया विश्वविद्यालय के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। न्याय विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि क्या कोलंबिया विश्वविद्यालय ने अवैध विदेशी छात्रों को अपने परिसर में छिपाया। यह कार्रवाई ऐसे समय की जा रही है, जब अमेरिका की ट्रंप सरकार ने बीते साल देश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में फलस्तीन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों को निर्वासित करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


होमलैंड सिक्योरिटी ने चलाया तलाशी अभियान
होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के एजेंट्स ने गुरुवार शाम को दो विश्वविद्यालयों के परिसर में छापेमारी की। हालांकि इस दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं की गई। अमेरिका के डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांक ने बताया कि यह पूरी कवायद राष्ट्रपति ट्रंप के देश में यहूदी विरोध को खत्म करने का हिस्सा है। बीती रात हमने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में तलाशी अभियान चलाया ताकि अवैध विदेशी छात्रों को पकड़ा जा सके और विश्वविद्यालय परिसर में अवैध गतिविधियों को रोका जा सके। न्याय विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि कोलंबिया यूनिवर्सिटी द्वारा नागरिक अधिकारों का उल्लंघन तो नहीं किया गया है। अभी ये स्पष्ट नहीं है कि अवैध गतिविधियों के लिए क्या सिर्फ अवैध छात्रों के खिलाफ ही कार्रवाई की जा रही है या फिर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ भी कार्रवाई हो रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया न्याय विभाग का दौरा, कहा- दुष्ट अभिनेताओं को करेंगे निष्कासित
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले छात्र को किया गया गिरफ्तार
अमेरिकी सरकार ने कोलंबिया विश्वविद्यालय को दी जाने वाली 4 करोड़ डॉलर की संघीय मदद को भी रोक दिया है। सरकार ने यह कार्रवाई विश्वविद्याल प्रशासन द्वारा इस्राइल और यहूदी विरोधी प्रदर्शनों के खिलाफ संतोषजनक कार्रवाई न कर पाने के चलते की है। इसके चलते विश्वविद्यालय प्रशासन इन दिनों भारी दबाव का सामना कर रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप और अन्य अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर हमास समर्थक होने का आरोप लगाया है। हाल ही में अमेरिकी सरकार ने कोलंबिया विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले छात्र मोहम्मद खलील को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक भारतीय छात्रा रंजीनी श्रीनिवासन की वीजा मंजूरी भी खत्म कर दी गई है। रंजीनी पर आतंकवाद और हमास का समर्थन करने का आरोप लगा है। इसके बाद रंजीनी ने खुद ही अमेरिका से निर्वासित होने का फैसला किया और वह फिलहाल अमेरिका से निकल चुकी है। 

ये भी पढ़ें- US: महमूद खलील को एक्टर डेबरा विंगर का साथ, तत्काल रिहाई की मांग, ट्रंप टावर में घुसे यहूदियों पर होगी सख्ती


संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed