{"_id":"60dfb2d18ebc3e55284c2f09","slug":"us-joe-biden-administration-imposes-sanctions-on-myanmar-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती: जो बाइडन प्रशासन ने म्यांमार के अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सख्ती: जो बाइडन प्रशासन ने म्यांमार के अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध
Sat, 03 Jul 2021 06:30 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 03 Jul 2021 06:30 AM IST
सार
अमेरिकी सरकार ने म्यांमार सेना के सात सदस्यों और उनके परिवार के 15 सदस्यों पर पाबंदी लगाने की घोषणा की है। म्यांमार में फरवरी में तख्तापलट और देश में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के जवाब में अमेरिका ने यह पाबंदी लगाई है।
विज्ञापन
जो बाइडन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
wअमेरिका के जो बाइडन प्रशासन ने म्यांमार में तख्तापलट के बाद लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों पर सरकार की कार्रवाई के कारण शुक्रवार को 22 वरिष्ठ अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों पर पाबंदी लगा दी।
विज्ञापन
अमेरिकी सरकार ने म्यांमार सेना के सात सदस्यों और उनके परिवार के 15 सदस्यों पर पाबंदी लगाने की घोषणा की है। म्यांमार में फरवरी में तख्तापलट और देश में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के जवाब में अमेरिका ने यह पाबंदी लगाई है। इसके अलावा ईरान के तीन अधिकारियों पर पूर्व में लगाई गई पाबंदी हटा ली गई।
विज्ञापन
United States took further measures against the Burmese military regime and its leaders for their continued failure to reverse course and provide for a return to democracy: US Department of State pic.twitter.com/7fxl2ctR9F
— ANI (@ANI) July 2, 2021
विज्ञापन
अमेरिका के राजकोष विभाग ने कहा कि सेना द्वारा लोकतंत्र का दमन और बर्मा (म्यांमार) के लोगों के खिलाफ क्रूर हिंसा का अभियान अस्वीकार्य है। बयान में कहा गया कि अमेरिका म्यांमा की सेना के खिलाफ जुर्माना लगाना जारी रखेगा।
म्यांमार के सूचना मंत्री चिट नेंग, श्रम मंत्री, सामाजिक कल्याण मंत्री समेत कई वरिष्ठ मंत्रियों के खिलाफ पाबंदी लगाई गई है। अमेरिकी अधिकारी क्षेत्र में इन अधिकारियों की संपत्ति पर रोक लग जाएगी और अमेरिकी लोग इनके साथ किसी तरह का कारोबार नहीं कर पाएंगे।
विभाग ने ईरान के तीन अधिकारियों पर पाबंदी हटाने पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया लेकिन अधिकारियों ने कहा कि पूर्व में भी इस तरह के कदम उठाए गए थे। पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरान के बहजाद डेनियल फर्दोस, बहजाद डेनियल फर्दोस और मोहम्द रेजा देजाफुलियन पर पाबंदी लगा दी थी।