US: अब धोखाधड़ी मामलों की जांच करेंगे जेडी वेंस, ट्रंप ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी; डेमोक्रेटस के लिए चिंता कैसे?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को फ्रॉड जार नियुक्त कर देशभर में कथित धोखाधड़ी की जांच का जिम्मा सौंपा है। इस भूमिका में वेंस संघीय फंड्स के इस्तेमाल और गड़बड़ियों की जांच करेंगे। ट्रंप के मुताबिक यह कदम वित्तीय पारदर्शिता बढ़ाने और सरकारी धन के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए अहम है।
विस्तार
अमेरिका में राजनीति और प्रशासनिक कार्रवाई का एक नया अध्याय शुरू होता हुआ दिख रहा है। इसके तहत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति जेडी. वेंस को देश में धोखाधड़ी की जांच का जिम्मा सौंपा है। वेंस अब अपने नए पद फ्रॉड जार (Fraud Czar) के रूप में कार्य करेंगे और उनका काम न केवल व्यापक और महत्वपूर्ण है, बल्कि देश के भविष्य और वित्तीय स्थिरता को भी प्रभावित कर सकता है। इस कदम से सरकार की नीतियों और संघीय फंड्स के उपयोग पर नजर रखने का संकेत मिलता है।
इस बात का एलान करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अब अमेरिका में धोखाधड़ी की जांच करेंगे। उनका नया पद फ्रॉड जार (Fraud Czar) है। ट्रंप के मुताबिक, वेंस का काम बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है और यह देश के भविष्य को प्रभावित करेगा।
ये भी पढ़ें:- अंतरिक्ष से चमकी पृथ्वी की खूबसूरती: आर्टेमिस II के यात्रियों ने कैद किया अद्भुत नजारा, दिल छूने वाली तस्वीरें
कहां तक होगी वेंस की जांच समझिए
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर किए गए पोस्ट में ट्रंप ने बताया कि वेंस की जांच हर जगह होगी, लेकिन मुख्य रूप से उन राज्यों में जहां डेमोक्रेट पार्टी की सरकार है। उन्होंने विशेष रूप से कैलिफोर्निया, इलिनोइस और मिनेसोटा का नाम लिया। अपने पोस्ट में ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि लॉस एंजेलिस में पहले ही छापे शुरू हो चुके हैं।
उन्होंने इसे फ्रॉड जार का काम बताया और कहा कि यह कार्य उन ब्लू स्टेट्स में विशेष रूप से केंद्रित होगा, जहां उनके मुताबिक डेमोक्रेट राजनेताओं ने टैक्सपेयर्स का पैसा चुराने में खुला खेल किया। ट्रंप का कहना है कि अगर जांच सफल हुई, तो अमेरिका का बजट संतुलित किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- ईरान ने मार गिराया F-15 विमान: ट्रंप बोले- हम युद्ध में हैं, नहीं रुकेगी बातचीत; लापता पायलट पर साधी चुप्पी
एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे
गौरतलब है कि इससे पहले ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत वेंस के नेतृत्व में एक राष्ट्रीय कार्यदल बनाए गए हैं। इस दल का काम उन राज्यों में संघीय फंड्स के दुरुपयोग या चोरी की पुष्टि करना है, जो सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों के लिए निर्धारित हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.