{"_id":"67f0bf1a766d460ac2061144","slug":"us-irs-plans-to-cut-up-to-25-percent-of-staff-starting-with-closing-its-civil-rights-office-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: राजस्व सेवा में 20 हजार कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी, नागरिक अधिकार ऑफिस को बंद करने से होगी शुरुआत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: राजस्व सेवा में 20 हजार कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी, नागरिक अधिकार ऑफिस को बंद करने से होगी शुरुआत
Sat, 05 Apr 2025 10:56 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 05 Apr 2025 10:56 AM IST
सार
यह छंटनी ट्रंप प्रशासन द्वारा संघीय सरकार के खर्चों में कटौती के लक्ष्य के साथ की जा रही है। एलन मस्क के नेतृत्व में सरकारी दक्षता विभाग हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुका है और मस्क खरबों डॉलर बचाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका अपने आंतरिक राजस्व सेवा विभाग में करीब 20 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी कर रहा है। यह विभाग के कुल कार्यबल का 25 प्रतिशत है। यह छंटनी शुक्रवार से शुरू हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईआरएस के नागरिक अधिकार कार्यालयों को बंद करने की भी योजना है। छंटनी के बाद जो कर्मचारी बचेंगे, उन्हें अन्य विभागों में स्थानांतरित किया जाएगा।
हजारों कर्मचारियों की हो रही छंटनी
आंतरिक राजस्व सेवा विभाग को पूर्व में समानता, विविधता और समावेशी विभाग के नाम से जाना जाता था। आंतरिक राजस्व सेवा विभाग राजस्व इकट्ठा करने और टैक्स संबंधी कानूनों को लागू करने का काम करता है। यह छंटनी ट्रंप प्रशासन द्वारा संघीय सरकार के खर्चों में कटौती के लक्ष्य के साथ की जा रही है। एलन मस्क के नेतृत्व में सरकारी दक्षता विभाग हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुका है और मस्क खरबों डॉलर बचाने की बात कह रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अमेरिका के स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग (एचएचएस) में भी बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा सकता है। मंगलवार को कर्मचारियों को बर्खास्तगी के नोटिस मिलने शुरू हो गए। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि, ट्रंप सरकार स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग से 10,000 लोगों को नौकरी से निकाल सकती है।
ये भी पढ़ें- US: ट्रंप प्रशासन की सुप्रीम कोर्ट से गुहार, छंटनी हुए कर्मचारियों को फिर से बहाल करने पर लगे रोक
विज्ञापन
अमीरों को टैक्स में राहत देने की तैयारी
गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप की योजना अमेरिका के अमीरों को टैक्स में खरबों डॉलर की राहत देने, सीमा सुरक्षा को मजबूत करने और रक्षा खर्च में भी बढ़ोतरी करने की है। इसके लिए ट्रंप प्रशासन बजट बनाने की तैयारियों में जुट गया है। हालांकि डेमोक्रेट पार्टी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में कटौती कर अमीरों को टैक्स में राहत देने का विरोध कर रही हैं।
ये भी पढ़ें- US: संघीय कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी, कर्मियों को आठ महीने का वेतन लेकर नौकरी छोड़ने का विकल्प दिया गया

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन