{"_id":"678ad523f5aead73a3002335","slug":"us-irs-commissioner-daniel-werfel-announces-he-will-step-down-on-trump-s-swearing-in-day-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: ट्रंप की शपथ से पहले शीर्ष अधिकारी ने चौंकाया, कार्यकाल पूरा होने से 32 महीने पहले इस्तीफे का एलान, जानिए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: ट्रंप की शपथ से पहले शीर्ष अधिकारी ने चौंकाया, कार्यकाल पूरा होने से 32 महीने पहले इस्तीफे का एलान, जानिए
Sat, 18 Jan 2025 03:39 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sat, 18 Jan 2025 03:39 AM IST
सार
आईआरएस आयुक्त डेनियल वेरफेल ने कहा कि मैंने हमेशा आयुक्त के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करने का इरादा किया था, लेकिन नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने एक नए आयुक्त को नामित करने की योजना की घोषणा की है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और डेनियल वेरफेल
- फोटो : ANI/IRS.Gov
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के आंतरिक राजस्व आयुक्त (आईआरएस) डेनियल वेरफेल ने कार्यकाल समाप्त होने के 32 महीने पहले पद छोड़ने का एलान किया है। उन्होंने शुक्रवार को आईआरएस कर्मचारियों को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि वह नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के दिन, 20 जनवरी 2025 को अपने पद से हटने का इरादा रखते हैं।
विज्ञापन
वेरफेल ने पत्र में लिखा, 'काफी सोच-विचार और परामर्श के बाद, मैंने तय किया है कि सफल संक्रमण का समर्थन करने का सबसे अच्छा तरीका 20 जनवरी को आईआरएस से विदाई लेना है। उन्होंने कहा कि अपनी पसंदीदा नौकरी छोड़ना कभी आसान नहीं होता, लेकिन उन्हें विश्वास है कि आईआरएस में सिविल सेवक नेता और कर्मचारी एक नए आयुक्त की पुष्टि होने तक संगठन को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए बिलकुल सही टीम हैं।'
विज्ञापन
वेरफेल ने कार्यकाल पूरा करने का किया था इरादा
वेरफेल ने आगे कहा कि मैंने हमेशा आयुक्त के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करने का इरादा किया था, लेकिन नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने एक नए आयुक्त को नामित करने की योजना की घोषणा की है। उन्होंने यह भी कहा कि सिविल सेवकों का काम अब नए आयुक्त की सफल नियुक्ति सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
मार्च 2023 में वेरफेल की हुई थी नियुक्ति
बता दें कि वेरफेल की नियुक्ति जो बाइडन के राष्ट्रपति रहते हुए मार्च 2023 में हुई थी और उन्हें नवंबर 2027 तक पद पर बने रहना था। हालांकि, उनके इस्तीफे की घोषणा ने सभी को चौंका दिया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि, आईआरएस आयुक्त राष्ट्रपति शासन बदलने के साथ अनिवार्य रूप से नहीं बदलते हैं।
छह बार के सांसद रहे हैं बिली लॉन्ग
हालांकि, ट्रंप ने दिसंबर में घोषणा की थी कि मिसौरी से सांसद रहे बिली लॉन्ग को नए आईआरएस के रूप में नामित करेंगे। बता दें कि बिली छह बार सांसद रहे हैं। वहीं, ओरेगन के सीनेटर रॉन विडेन समेत कुछ डेमोक्रेट ने लॉन्ग के नामांकन को हैरतअंगेज बताया है।