फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US-Iran Talks New Preparations Meeting Possible in Pakistan How War Could End

अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत की नई तैयारी: अगले हफ्ते पाकिस्तान में सकती है बैठक, जानें कैसे खत्म होगा युद्ध

Sat, 09 May 2026 03:33 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sat, 09 May 2026 03:33 PM IST
सार

अमेरिका और ईरान के बीच अगले हफ्ते इस्लामाबाद में महत्वपूर्ण बातचीत शुरू हो सकती है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, 14 बिंदुओं के समझौते पर काम चल रहा है, जिसमें परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज में तनाव कम करना शामिल है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से जवाब मिलने की उम्मीद जताई है। आइए, विस्तार से मामले को समझते हैं...
 

विज्ञापन
US-Iran Talks New Preparations Meeting Possible in Pakistan How War Could End
पाकिस्तान ने तेज की शांति वार्ता की कोशिशें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रही खींचतान अब खत्म होने की दिशा में बढ़ती दिख रही है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देश अगले हफ्ते पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में फिर से मेज पर बैठ सकते हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी प्रशासन इस कोशिश में है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को हमेशा के लिए शांत किया जाए। इस बातचीत का मुख्य उद्देश्य एक ऐसा रास्ता निकालना है जिससे दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति खत्म हो सके और वैश्विक स्तर पर शांति बहाली हो सके।

विज्ञापन


क्या है 14 बिंदुओं वाला समझौता?
वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पक्ष मध्यस्थों के जरिए एक पन्ने के 14-सूत्रीय सहमति पत्र (MoU) पर काम कर रहे हैं। इस दस्तावेज का मकसद एक महीने तक चलने वाली बातचीत की प्रक्रिया के लिए एक ढांचा तैयार करना है। अगर अगले हफ्ते इस्लामाबाद में यह बैठक होती है, तो यह तनाव कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। इस समझौते के जरिए कोशिश की जा रही है कि एक महीने के भीतर किसी ठोस नतीजे पर पहुंचा जाए। यदि बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ती है, तो आपसी सहमति से इस समयसीमा को और आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मॉस्को में कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गई विक्ट्री डे परेड, पहली बार बिना टैंक-मिसाइलों के हुई
विज्ञापन
विज्ञापन


किन बड़े मुद्दों पर फंसा है पेच?
इस प्रस्तावित मसौदे में कई अहम और कड़े मुद्दे शामिल किए गए हैं। इसमें सबसे प्रमुख ईरान का परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव को कम करना है। रिपोर्ट बताती है कि ईरान के पास मौजूद संवर्धित यूरेनियम के भंडार को किसी दूसरे देश में भेजने पर भी विचार हो रहा है। हालांकि, राह इतनी आसान नहीं है। सबसे बड़ी अड़चन तेहरान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने को लेकर फंसी हुई है। ईरान चाहता है कि उसे आर्थिक पाबंदियों से राहत मिले, लेकिन अमेरिका इस पर फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। यही वजह है कि बातचीत की प्रगति में देरी हो सकती है।


राष्ट्रपति ट्रंप और मार्को रुबियो क्या कहा?
मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को संकेत दिए कि उन्हें ईरान की ओर से जवाब का इंतजार है। वर्जीनिया में अपने गोल्फ कोर्स जाने से पहले उन्होंने पत्रकारों से कहा कि शायद आज रात तक ईरान का जवाब मिल जाए। जब उनसे पूछा गया कि क्या ईरान जानबूझकर देरी कर रहा है, तो उन्होंने कहा कि यह जल्द ही पता चल जाएगा। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, जो फिलहाल इटली के दौरे पर हैं, ने उम्मीद जताई कि ईरान की ओर से एक "गंभीर प्रस्ताव" आएगा। रुबियो का मानना है कि ईरान के भीतर की राजनीतिक अस्थिरता और वहां का खराब सिस्टम बातचीत में देरी का एक बड़ा कारण हो सकता है।

क्या रहा है विवाद का इतिहास?
पश्चिम एशिया में तनाव तब और बढ़ गया था जब 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर हमले किए थे, जिसके जवाब में ईरान ने भी पलटवार किया था। इस वजह से होर्मुज के समुद्री रास्ते में जहाजों की आवाजाही पर बुरा असर पड़ा। हालांकि, पाकिस्तान की मध्यस्थता से 8 अप्रैल को युद्धविराम लागू हुआ, लेकिन 11 अप्रैल की बातचीत बेनतीजा रही थी। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस युद्धविराम को अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दिया है, लेकिन 13 अप्रैल से अमेरिका ने ईरानी जहाजों की नाकेबंदी कर रखी है। ट्रंप का कहना है कि यह समझौता सिर्फ एक पन्ने का नहीं है, बल्कि इसमें ईरान को परमाणु हथियार न बनाने और अपना 'परमाणु कचरा' अमेरिका को सौंपने जैसी बड़ी शर्तें शामिल हैं।

अन्य वीडियो-


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article