फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US-Iran Conflict: Trump big claim about Iran- 82% of weapons destroyed, drones now being shot down by bullets

US-Iran Conflict: ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा- दुश्मनों के 82% हथियार तबाह, अब गोलियों से गिर रहे ड्रोन

Thu, 30 Apr 2026 01:56 AM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Pavan Updated Thu, 30 Apr 2026 01:56 AM IST
सार

अमेरिका-ईरान के बीच जारी युद्धविराम के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि दुश्मन के 82 फीसदी से ज्यादा हथियार तबाह हो गए हैं। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने अमेरिका की सैन्य और तकनीकी ताकत को मजबूत बताते हुए यह संकेत दिया कि अमेरिका हर मोर्चे पर बढ़त बनाए हुए है।

विज्ञापन
US-Iran Conflict: Trump big claim about Iran- 82% of weapons destroyed, drones now being shot down by bullets
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में नासा के सफल अंतरिक्ष मिशन, रूस-यूक्रेन युद्ध और दुश्मन देशों की सैन्य स्थिति को लेकर कई बड़े बयान दिए। उन्होंने इन मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखते हुए अमेरिकी ताकत और कूटनीति पर जोर दिया।

विज्ञापन


दुश्मन देशों की सैन्य ताकत पर बयान
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के विरोधी देशों की सैन्य ताकत काफी कमजोर हो चुकी है। उनके अनुसार, दुश्मन के ज्यादातर विमान मार गिराए गए हैं और लगभग 82% मिसाइलें खत्म हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि ड्रोन भी बड़ी संख्या में नष्ट कर दिए गए हैं और उनकी फैक्ट्रियां भी काफी हद तक खत्म हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अब सस्ती गोलियों से गिर रहे ड्रोन- ट्रंप
उन्होंने अमेरिका की नई तकनीक का जिक्र करते हुए कहा कि अब लेजर और खास मशीन गनों की मदद से ड्रोन को बहुत आसानी से गिराया जा रहा है। ट्रंप ने बताया कि अब महंगे मिसाइलों की जगह सस्ती गोलियों से ही ड्रोन को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे लागत भी कम हो रही है।

दुश्मन की अर्थव्यवस्था पर टिप्पणी
राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी दावा किया कि विरोधी देशों की अर्थव्यवस्था तेजी से गिर रही है। उन्होंने कहा कि वहां की मुद्रा लगभग बेकार हो चुकी है और महंगाई ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है।

अंतरिक्ष मिशन और वैज्ञानिकों की तारीफ
डोनाल्ड ट्रंप ने नासा के आर्टेमिस-II मिशन के लॉन्च और उसकी सफल लैंडिंग को लेकर कहा कि यह बेहद गर्व का पल है। उन्होंने बताया कि इस मिशन को देखने के लिए बहुत से लोग पहुंचे थे और सभी एक सफल लैंडिंग देखना चाहते थे। ट्रंप ने वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष यात्रियों की सराहना करते हुए कहा कि इनमें 'बेहद साहस' होता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के मिशन में शामिल होने के लिए व्यक्ति को शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से बहुत तेज होना पड़ता है।

पुतिन से बातचीत और यूक्रेन युद्ध पर बयान
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी बातचीत पर ट्रंप ने बताया कि दोनों नेताओं ने मुख्य रूप से रूस-यूक्रेन जंग पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुतिन इस युद्ध को खत्म करने में मदद करना चाहते हैं। ट्रंप के अनुसार, उन्होंने पुतिन से साफ कहा कि पहले वह अपना युद्ध खत्म करें, उसके बाद ही किसी और मदद की बात हो सकती है। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि पुतिन पहले ही समझौते के लिए तैयार थे, लेकिन कुछ लोगों ने इसमें बाधा डाली। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वे लोग कौन हैं।


अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed