{"_id":"6212aebbd55d1b282435fdc8","slug":"us-intelligence-sources-claimed-russian-tanks-started-moving-towards-ukraine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine Crisis: अमेरिकी खुफिया विभाग का दावा, पुतिन ने हमले का आदेश दिया, यूक्रेन की ओर बढ़े रूसी टैंक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine Crisis: अमेरिकी खुफिया विभाग का दावा, पुतिन ने हमले का आदेश दिया, यूक्रेन की ओर बढ़े रूसी टैंक
Mon, 21 Feb 2022 02:42 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वॉशिंगटन
एजेंसी, वॉशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 21 Feb 2022 02:42 AM IST
सार
अमेरिकी खुफिया विभाग के सूत्रों ने दावा किया है कि रूस, मिसाइल और हवाई हमले से पहले साइबर हमले से शुरुआत करेगा और अंत में जमीनी टुकड़ियां यूक्रेन के शहरों पर कब्जा करेंगी। रूस की अग्रिम पंक्ति की सेना के वाहनों, टैंकों पर पेंट से जेड अक्षर बनाया गया है और ये टैंक यूक्रेन सीमा की ओर बढ़ते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
यूक्रेन की ओर बढ़ रहे हैं रूसी टैंक।
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी खुफिया विभाग के सूत्रों ने दावा किया है कि रूसी टैंक यूक्रेन की ओर बढ़ने लगे हैं। इन सूत्रों के अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी बलों को यूक्रेन पर हमले का आदेश दे दिया है और अब हमले की अंतिम योजना पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
यूक्रेन सीमा की ओर बढ़ रहे टैंक
इस योजना के तहत रूस, मिसाइल और हवाई हमले से पहले साइबर हमले से शुरुआत करेगा और अंत में जमीनी टुकड़ियां यूक्रेन के शहरों पर कब्जा करेंगी। रूस की अग्रिम पंक्ति की सेना के वाहनों, टैंकों पर पेंट से जेड अक्षर बनाया गया है और ये टैंक यूक्रेन सीमा की ओर बढ़ते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे निशान युद्ध के दौरान मित्र और शत्रु की पहचान करने के लिए बनाए जाते हैं। यूक्रेनी विश्लेषकों का दावा है कि यूक्रेन के पास भी रूस की तरह के ही टैंक और वाहन हैं इसलिए अपनी ही सेना की गोलाबारी से बचने के लिए ये निशान बनाए गए हैं। वाहनों पर इस तरह के निशान बनाने की शुरुआत पहले खाड़ी युद्ध के दौरान अमेरिकी और ब्रिटिश सेनाओं ने की थी। तब उन्होंने एक दूसरे को निशाना बनाने से बचने के लिए वाहनों पर उलटा वी का निशान बना दिया था।
विज्ञापन
यूरोप में युद्ध की आशंका वास्तविक : हैरिस
इस बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा है कि यूरोप में युद्ध की आशंका वास्तविक है। उन्होंने यह भी कहा कि रूसी अतिक्रमण की स्थिति में अमेरिका रूस पर अब तक के कुछ सबसे बड़े प्रतिबंध लगाएगा।
रूस की किसी के भूभाग को कब्जा करने की कोई मंशा नहीं है : राजदूत
रूस और यूक्रेन के बीच गहराते युद्ध की आशंका के बीच अमेरिका स्थित रूसी राजदूत एनातोली एंतोनोव ने रविवार को कहा कि रूस की किसी अन्य देश की जमीन पर कब्जा करने की कोई योजना नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि रूस डोनबास क्षेत्र को यूक्रेन के हिस्से के रूप में देखता है। एंतोनोव ने कहा, मैं इस बात की पुष्टि करता हूं कि डोनबास और लुहांस्क यूक्रेन का ही हिस्सा हैं, जिसको लेकर विवाद चल रहा है।
अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंध लगाने से किया इनकार
कीव और घरेलू प्रतिद्वंद्वियों की बढ़ती आलोचना के बावजूद यूक्रेन पर व्यापक रूप से प्रतीक्षित रूसी आक्रमण से पहले अमेरिका ने रविवार को रूस पर प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया।
युद्ध को टालने का आह्वान
यूक्रेन और रूस ने युद्ध को टालने के लिए गहन राजनयिक प्रयासों का आह्वान किया। दोनों देशों ने मास्को समर्थित अलगाववादियों से कीव की सेना को अलग करने वाली अग्रिम पंक्ति पर गोलाबारी में तेज वृद्धि के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहराया।