फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US imposes visa restrictions on Taliban members over repression of women and girls

US Visa: तालिबान के सदस्यों पर वीजा प्रतिबंध, महिलाओं-लड़कियों के प्रतिनिधित्व के मुद्दे को लेकर अमेरिका नाराज

Wed, 12 Oct 2022 04:31 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 12 Oct 2022 04:31 PM IST
सार

ब्लिंकन ने एक बयान में कहा कि वीजा प्रतिबंध नीति तालिबान के मौजूदा व पूर्व सदस्यों के लिए वीजा प्रतिबंधित करती है। अफगानिस्तान में महिलाओं का दमन और हिंसा के लिए तालिबान के सदस्य और अन्य लोगों को जिम्मेदार माना जाता है। 

विज्ञापन
US imposes visa restrictions on Taliban members over repression of women and girls
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका ने तालिबान के सदस्यों और अफगानिस्तान में महिलाओं व लड़कियों के दमन के लिए जिम्मेदार अन्य लोगों पर वीजा प्रतिबंध लगाए हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि बीते साल 15 अगस्त को तालिबान अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज हुआ है। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर समेत अन्य इमारतों पर हुए हमलों के बाद साल 2021 में अमेरिकी सेना अफगानिस्तान में दाखिल हुई थी। इसके बीस साल बाद 2021 में अमेरिकी सैनिकों ने अफगानिस्तान को छोड़ दिया था। 
विज्ञापन


ब्लिंकन ने एक बयान में कहा कि वीजा प्रतिबंध नीति तालिबान के मौजूदा व पूर्व सदस्यों के लिए वीजा प्रतिबंधित करती है। अफगानिस्तान में महिलाओं का दमन और उनके खिलाफ प्रतिबंध की नीतियों व हिंसा के लिए तालिबान के सदस्य, गैर-राज्य सुरक्षा समूहों के सदस्य और अन्य लोगों को जिम्मेदार माना जाता है। बयान में कहा गया है कि ऐसे व्यक्तियों के परिवार के सदस्य भी तत्काल इन प्रतिबंधों (वीजा प्रतिबंध) के अधीन हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि इन दमनकारी नीतियों में लड़कियों व महिलाओं की माध्यमिक या उच्च शिक्षा तक पहुंच रोकना या उन्हें प्रतिबंधित करना, कार्यबल (वर्कफोर्स) में महिलाओं की पूर्ण भागीदारी को रोकना और उनके करियर को चुनने की आजादी को रोकना, महिलाओं के आंदोलन या अभिव्यक्ति को प्रतिबंधित करना, उनके खिलाफ हिंसा और उत्पीड़न शामिल है।


अमेरिकी विदेश मंत्री के मुताबिक, भेदभावपूर्ण नीतियों का पालन न करने पर महिलाओं, लड़कियों या उनके परिवार के सदस्यों की अन्यायपूर्ण गिरफ्तारी और हिरासत में रखने पर भी प्रतिबंध लग सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed