फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US imposes sanctions on former Bangladesh Army chief over corruption charges

US: बांग्लादेश के पूर्व सेना प्रमुख जनरल अजीज पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध, भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप

Tue, 21 May 2024 08:59 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 21 May 2024 08:59 PM IST
सार

US: अमेरिका ने बांग्लादेश के पूर्व सेना प्रमुख जनरल अजीज अहमद पर प्रतिबंध लगाया है। अजीज अहमद पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने और रिश्वतखोरी के आरोप लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
US imposes sanctions on former Bangladesh Army chief over corruption charges
बांग्लादेश के पूर्व सेना प्रमुख अजीज अहमद - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका ने बांग्लादेश के पूर्व सेना प्रमुख जनरल अजीज अहमद पर प्रतिबंध लगाया है। जनरल अहमद पर भ्रष्टाचार में संलिप्तता का आरोप लगाया गया है। अमेरिका ने कहा है कि पूर्व सेना प्रमुख के गलत कामों की वजह से बांग्लादेश के लोगों का देश के लोकतांत्रिक और सार्वजनिक संस्थानों से भरोसा उठ गया है। 

विज्ञापन


भ्रष्टाचार की वजह से लगाया प्रतिबंध- अमेरिका
अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर का कहना है कि भ्रष्टाचार में शामिल होने के कारण पूर्व जनरल अजीज अहमद पर सार्वजनिक रूप से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की गई है। मिलर ने आगे कहा कि इस भ्रष्टाचार की वजह से बांग्लादेश की जनता का अपने देश के संस्थानों से भरोसा उठ गया है। मिलर ने आगे कहा ‘पूर्व सेना प्रमुख ने बांग्लादेश में आपराधिक गतिविधियों के लिए जवाबदेही से बचने के लिए अपने भाई की मदद की। उन्होंने सार्वजनिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप किया और बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दिया। अजीज ने अपने भाई के साथ मिलकर अवैध तरीके से सैन्य अनुबंध देने का काम किया। इसके साथ ही व्यक्तिगत लाभ के लिए सरकारी नियुक्तियों के बदले रिश्वत लेने का काम किया।’ 
विज्ञापन


‘बांग्लादेश में शासन को मजबूत करने के लिए अमेरिका प्रतिबद्ध’
मिलर ने साफ किया कि अमेरिका, बांग्लादेश में लोकतांत्रिक संस्थानों और कानून के शासन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह प्रतिबंध इस प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेश में सेवाओं को अधिक पारदर्शी और किफायती बनाने के प्रयासों का अमेरिका द्वारा समर्थन किया जाता है। मिलर के अनुसार बांग्लादेश में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए अमेरिका प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए अहमद ने कहा कि उन पर लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं। उन्होंने खुद पर लगे प्रतिबंधों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। बता दें अहमद 23 जून 2021 बांग्लादेश के सेना प्रमुख बने रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed