फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us house speaker Nancy Pelosi to go ahead with Taiwan visit

Nancy Pelosi: चीन की धमकियों के बावजूद ताइवान दौरे पर जाएंगी नैंसी पेलोसी, अमेरिकी मीडिया का दावा

Mon, 01 Aug 2022 10:56 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 01 Aug 2022 10:56 PM IST
सार

नैंसी पेलोसी के मंगलवार को ताइवान में अन्य उच्च पदस्थ अधिकारियों के साथ बैठक करने की उम्मीद है और एक दिन बाद द्वीप को छोड़ने का कार्यक्रम है। वह जिन लोगों से पेलोसी ताइवान में मिलने की योजना बना रही हैं, उन्होंने उनके आने की सूचना दी है।

विज्ञापन
us house speaker Nancy Pelosi to go ahead with Taiwan visit
Nancy Pelosi - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की स्पीकर नैंसी पेलोसी स्व-शासित द्वीप ताइवान का दौरा करने जा रही हैं। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स की माने तो चीन की धमकियों के बावजूद पेलोसी अधिकारियों के साथ ताइवान यात्रा पर जाएंगी। पेलोसी चार एशियाई देशों की यात्रा कर रही हैं, सबसे पहले वह सिंगापुर पहुंचीं। 
विज्ञापन


बता दें कि ताइवान (आरओसी) पर चीन अपना दावा करता रहा है। उसने पेलोसी के संभावित दौरे को लेकर भी चेतावनी दी है। पेलोसी एक सैन्य विमान सी-40सी से वॉशिंगटन से रवाना हुई हैं। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, नैंसी पेलोसी के मंगलवार को ताइवान में अन्य उच्च पदस्थ अधिकारियों के साथ बैठक करने की उम्मीद है और एक दिन बाद द्वीप को छोड़ने का कार्यक्रम है। वह जिन लोगों से पेलोसी ताइवान में मिलने की योजना बना रही हैं, उन्होंने उनके आने की सूचना दी है। उन्होंने कहा कि वह निश्चित रूप से आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


31  जुलाई को जारी एक बयान में नैंसी पेलोसी के कार्यालय ने कहा कि अमेरिका की हाउस स्पीकर सिंगापुर, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और जापान की यात्राओं सहित हिंद-प्रशांत क्षेत्र में कांग्रेस (अमेरिकी  संसद) के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं।  

हालांकि, इस बयान में ताइवान का जिक्र नहीं था। चीन से सुरक्षा खतरने का सामना कर रहे ताइवान की यात्रा के संदर्भ में कुछ नहीं कहा गया था लेकिन इसके बावजूद पेलोसी का विमान रविवार को एशिया दौरे के लिए रवाना हुआ।

पिछले महीने अमेरिका की हाउस स्पीकर की यात्रा की रिपोर्ट जारी की थी। तब बीजिंग ने नैंसी की ताइवान यात्रा को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिकी पक्ष यात्रा को आगे बढ़ाने पर जोर देता है तो वह कड़ी कार्रवाई करेगा और जवाबी कदम उठाएगा।  

पेलोसी को ताइवान जाने का अधिकार : अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा समन्वयक जॉन किर्बी ने सोमवार को देश के निचले सदन की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की यात्रा को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष (नैन्सी पेलोसी) ने किसी यात्रा योजना की पुष्टि नहीं की है और ऐसा करना अध्यक्ष और उनके कर्मचारियों पर निर्भर है। हम उनकी यात्रा के ठहराव के बारे में कोई टिप्पणी या अटकलें नहीं लगाएंगे... अध्यक्ष को ताइवान जाने का अधिकार है।

हम स्पष्ट हैं कि हमारी एक चीन नीति के बारे में कुछ भी नहीं बदला है जो ताइवान संबंधी अधिनियम द्वारा निर्देशित है। हम ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करते... हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले दिनों में चीन भड़काऊ बयानबाजी और दुष्प्रचार का इस्तेमाल करेगा।

ताइवान दौरे से चीन-अमेरिकी संबंधों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव : चीनी विदेश मंत्रालय
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने पिछले महीने एक प्रेस वार्ता में कहा कि पेलोसी की ताइवान यात्रा का चीन-अमेरिकी संबंधों की राजनीतिक नींव पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।  

राष्ट्रपति बाइडन ने भी कहा था कि अमेरिकी सेना का मानना है कि यह हाउस रिप्रेजेंटेटिव की अध्यक्ष नैंसी के लिए 'अच्छा विचार' नहीं है। पेलोसी योजना के अनुसार ताइवान की यात्रा करेंगी। व्हाइट हाउस के प्रेस पूल ने बाइडेन के हवाले से कहा, "सेना को लगता है कि अभी यह अच्छा विचार नहीं है।"

चीन ने पहले भी कई मौकों पर अमेरिका और ताइवान क्षेत्र की बीच किसी भी प्रकार की आधिकारिक बातचीत पर कड़ा विरोध जताया है। 
 
चीनी मीडिया ने पेलोसी के ताइवान दौरे को बताया रेड लाइन
पेलोसी की ताइवान यात्रा के खिलाफ चेतावनी देते हुए चीन के स्टेट मीडिया आउटलेट ने कहा कि ताइवान का दौरा निश्चित रूप से एक रेड लाइन है जिसे पेलोसी को कभी भी पार नहीं करना चाहिए। 


फोन कॉल में जिनपिंग-बाइडन के बीच क्या हुई बात?
पिछले हफ्ते अमेरिका और चीनी राष्ट्रपति के बीच एक फोन कॉल में शी जिनपिंग ने बाइडन से कहा कि चीन राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा करेगा। जिनपिंग ने कहा कि जो लोग आग से खेलते हैं वे इससे नष्ट हो जाएंगे। इस बीच, बाइडन ने चीनी राष्ट्रपति से कहा कि ताइवान पर अमेरिकी नीति नहीं बदली है और वाशिंगटन यथास्थिति में एकतरफा बदलाव का विरोध करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed