फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US House passes resolution limiting power of Donald Trump to carry out military action against Iran

अमेरिका : राष्ट्रपति ट्रंप की युद्ध शक्तियों में कटौती का प्रस्ताव निचले सदन में पास

Sat, 11 Jan 2020 01:47 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 11 Jan 2020 01:47 AM IST
सार

  • डोनाल्ड ट्रंप को ईरान पर हमला करने की नहीं होगी खुली छूट
  • प्रस्ताव के पक्ष में तीन रिपब्लिकन सांसदों ने भी किया मतदान 
  • 224 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव के पक्ष में 194 वोट
  • ऊपरी सदन सीनेट सीनेट में प्रस्ताव का पास होना मुश्किल है

विज्ञापन
US House passes resolution limiting power of Donald Trump to carry out military action against Iran
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी संसद ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की युद्ध शक्तियों पर अंकुश लगाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के निचले सदन प्रतिनिधि सभा ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए ट्रंप के अधिकार सीमित करने वाले प्रस्ताव को पारित कर दिया है। अब ट्रंप को ईरान पर हमला करने की खुली छूट नहीं होगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


डेमोक्रेट सांसदों के बहुमत वाले 224 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव के पक्ष में 194 वोट पड़े। ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के तीन सांसदों ने भी प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। अब प्रस्ताव को ऊपरी सदन सीनेट में पेश किया जाएगा। हालांकि, रिपब्लिकन सांसदों के बहुमत वाले सीनेट में प्रस्ताव का पास होना थोड़ा मुश्किल है। इस प्रस्ताव को सांसद एलिसा स्लोटकिन ने सदन में पेश किया। स्लोटकिन ने पहले शिया मिलिशिया में विशेष रूप से सीआईए एनालिस्ट के पद पर काम किया है, साथ ही अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के लिए वह रक्षा सहायक सचिव भी रहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुलेमानी की हत्या के बाद ईरान ने बुधवार को इराक में दो अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर 22 मिसाइलें दागी थीं। ईरानी के जवाबी हमले के एक दिन बाद यह प्रस्ताव लाया गया। ईरानी ने दावा किया था उसकी इस कार्रवाई में अमेरिका के 80 सैनिक मारे गए थे। इसके बाद ट्रंप ने कहा था कि ईरान पर और कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे। 

बिना जानकारी दिए हमले की अनुमति

डेमोक्रेटिक पार्टी का आरोप है कि ट्रंप ने संसद को जानकारी दिए बिना ही इराक में ईरानी जनरल सुलेमानी पर ड्रोन हमले की इजाजत दे दी थी। इसके बाद प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने अमेरिकी सांसदों को चिट्ठी लिखकर राष्ट्रपति की सैन्य कार्रवाई को सीमित करने का प्रस्ताव रखा था। नैंसी ने कहा था कि ट्रंप प्रशासन ने ईरानी जनरल सुलेमानी की हत्या की और तेहरान के साथ तनाव बढ़ाकर हमारे अधिकारियों, राजनयिकों और अन्य लोगों को खतरे में डाल दिया है।

पोम्पियो ने यूएन महासचिव गुटरेस से की बातचीत

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटरेस से मध्य पूर्व एशिया के हालात और ईरान के साथ बढ़ते तनाव पर चर्चा की। पोम्पियो ने ट्वीट किया, ‘यूएन महासचिव से ईरान के साथ बढ़ते पर तनाव और मध्य पूर्व एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। यूएन चार्टर के महत्व पर भी बात हुई।’

इराक से अपने सैनिक वापस बुलाए अमेरिका: महदी

इराक के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अदेल अब्देल महदी ने अमेरिका पर अपने सैनिकों को वापस बुलाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। महदी ने सैनिकों को इराक से वापस बुलाने के लिए ट्रंप प्रशासन से जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल भेजने को कहा है। महदी ने बृहस्पतिवार देर रात अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो से बात की और इराक से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने का आग्रह किया। ईरानी जनरल सुलेमानी की अमेरिकी ड्रोन हमले में हत्या के बाद अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने को लेकर इराकी संसद में एक प्रस्ताव पारित हुआ था।

शीर्ष धर्मगुरु सिस्तानी ने की अमेरिका की आलोचना

इराक के शीर्ष शिया धर्मगुरु अयातुल्ला अली अल-सिस्तानी ने शुक्रवार को अमेरिका की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘इराक की जमीन पर अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं, इसका देश की सुरक्षा पर असर पड़ेगा। अमेरिका और ईरान के बीच लड़ाई में इराक पिस रहा है। किसी भी विदेशी शक्तियों को इराक के भाग्य का फैसला करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। हमला इराक की संप्रुभता का उल्लंघन है।’

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव पर यूरोपीय देश चिंतित

ब्रुसेल्स। यूरोपीय देशों ने अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जाहिर की है। यूरोपीय देशों ने वाशिंगटन और तेहरान दोनों से शांति बनाए रखने की अपील की है। खाड़ी क्षेत्र में तनाव कैसे कम हो, इसका रास्ता निकालने के लिए यूरोपीय यूनियन के मंत्रियों ने आपात बैठक बुलाई है। ईयू के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा कि ईरान ने तनाव कम करने की बात कही है, जो अच्छे संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed