फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Homeland Security Department Secretary Kirstjen Nielsen resigns from his post

अमेरिका: होमलैंड सिक्योरिटी की सचिव नीलसन ने दबाव में दिया इस्तीफा

Mon, 08 Apr 2019 07:17 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: तिवारी अभिषेक Updated Mon, 08 Apr 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
US Homeland Security Department Secretary Kirstjen Nielsen resigns from his post
फाइल फोटो - फोटो : Twitter/@SecNielsen

होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की प्रमुख कर्स्टजेन नीलसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नीलसन के पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। ये फैसला तब लिया गया है जब अमरीका में मैक्सिको सीमा से आने वाले प्रवासियों को रोकने में असफलता को लेकर नीलसन के प्रति ट्रंप प्रशासन में नाराजगी थी। बताया जा रहा है कि उन पर पद छोड़ने का भारी दबाव था।

विज्ञापन


ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘होमलैंड सिक्योरिटी सचिव नीलसन ने अपना पद छोड़ दिया है और मैं उनकी सेवा के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। मुझे यह घोषणा करने में खुशी हो रही है कि अमेरिकी सीमा शुल्क व सीमा सुरक्षा आयुक्त केविन मैक्लेनान होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के कार्यवाहक सचिव होंगे। मुझे भरोसा है कि केविन शानदार काम करेंगे।’ नीलसन के करीबी एक शख्स ने बताया कि नीलसन ने स्वेच्छा से इस्तीफा नहीं दिया बल्कि उनके ऊपर ऐसा करने का दबाव था। 
विज्ञापन


नीलसन ने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में बैठक की, जहां आव्रजन, सीमा के मुद्दों और आगे के रुख चर्चा करने की योजना बना रहा थीं। उनका इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं था, बल्कि वह एक एजेंडे के साथ आगे बढ़ रही थीं, लेकिन उन पर पद छोड़ने का दबाव बढ़ गया था। कुछ दिन पहले ही ट्रंप ने मैक्सिको सीमा का दौरा किया था और अमेरिका में बसने की चाह रखने वाले प्रवासियों से अपने देश लौट जाने की अपील की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

त्यागपत्र में इस्तीफे की वजह नहीं बताई

नीलसन ने अपने त्याग पत्र में लिखा, ‘मैं सात अप्रैल 2019 से प्रभावी होमलैंड सिक्योरिट के सचिव के पद से इस्तीफा देती हूं। एक नए युग के लिए मातृभूमि सुरक्षा में सुधार करने में हमारी प्रगति के बावजूद, मैंने तय किया है कि मेरे लिए पद छोड़ने का यह सही समय है। विभाग के बहादुर पुरुषों और महिलाओं के साथ सेवा करना जीवन भर का सम्मान है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed