फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Homeland Security condemns brutal killing of Chandra Nagamallaiah hits out at Biden administration

US: टेक्सास में भारतीय नागरिक की क्रूर हत्या पर DHS का गहरा विरोध, जानें क्यों बाइडन को बताया जिम्मेदार?

Tue, 16 Sep 2025 02:52 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 16 Sep 2025 02:52 AM IST
सार

टेक्सास में भारतीय नागरिक चंद्र नागमल्लैया की बेरहमी से हत्या पर अमेरिकी गृह सुरक्षा मंत्रालय (डीएसएस) ने बाइडन प्रशासन को दोषी ठहराया। डीएसएस ने कहा कि यह घटना नहीं होती अगर बाइडन प्रशासन की लापरवाही के चलते आरोपी अवैध प्रवासी को रिहा न किया जाता। डीएसएस ने आरोप लगाया कि आरोपी ने पीड़ित का गला पत्नी और बच्चे के सामने काटा।

विज्ञापन
US Homeland Security condemns brutal killing of Chandra Nagamallaiah hits out at Biden administration
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के टेक्सास में भारतीय नागरिक चंद्र नागमल्लैया की एक व्यक्ति ने बेरहमी से हत्या कर दी, जिस पर अमेरिकी गृह सुरक्षा मंत्रालय (डीएचएस) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। डीएचएस ने बाइडन प्रसासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये हत्या होती ही नहीं अगर इस अवैध प्रवासी अपराधी को बाइडन प्रशासन द्वारा रिहा न किया गया होता। मामले में डीएचएस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि इस घटना से स्पष्ट होता है कि क्यों अवैध प्रवासियों को अमेरिका में रहने की बजाय तीसरे देशों में भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


पत्नी और बच्चे के सामने काटा गला
डीएचएस ने आगे आरोप लगाया कि आरोपी योरडानिस कोबोस-मार्टिनेज ने पीड़ित का सिर उसकी पत्नी और बच्चे के सामने ही काट डाला और फिर उसके सिर को जमीन पर लात मारी। इसके साथ ही डीएचएस ने कहा कि ट्रंप प्रशासन और गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम अब ऐसे अपराधियों को अमेरिका में रहने की अनुमति नहीं देते। अगर कोई अवैध रूप से अमेरिका आता है तो उसे एस्वातिनी, युगांडा, दक्षिण सूडान जैसे देशों में भेजा जा सकता है।
विज्ञापन


ट्रंप ने दी थी प्रतिक्रिया
हालांकि इससे पहले हत्या के मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी निंदा की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा था कि आरोपी को कड़ी सजा दी जाएगी और हत्या के प्रथम दर्जे का मुकदमा चलाया जाएगा। मामले में ट्रंप ने भी बाइडन प्रशासन की कठोर आलोचना करते हुए कहा कि यह अपराधी पहले भी कई गंभीर मामलों जैसे बाल यौन शोषण, वाहन चोरी और गलत बंधन में गिरफ्तार हो चुका था, लेकिन बाइडन की नाकामयाबी के कारण उसे रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अरोपी पर होगी सख्त कार्रवाई
ट्रंप ने आगे लिखा कि ऐसे अपराधियों के प्रति नरम रवैया मेरी सरकार में खत्म हो गया है। उन्होंने अंत में कहा कि निश्चिंत रहें, मेरे शासन में इन अवैध अप्रवासी अपराधियों के प्रति नरमी बरतने का समय अब खत्म हो गया है। होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम, अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी, बॉर्डर जार टॉम होमन और मेरे प्रशासन के कई अन्य लोग अमेरिका को फिर से सुरक्षित बनाने में अविश्वसनीय काम कर रहे हैं। इस अपराधी पर कानून की पूरी हद तक मुकदमा चलाया जाएगा।

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि ये पूरा मामला तब का है जब मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले 50 वर्षीय चंद्र मौली 'बॉब' नागमल्लैया पर 10 सितंबर को डाउनटाउन सूट्स मोटल में चाकू से हमला किया गया। वे यहीं रहते थे और काम करते थे। उनकी पत्नी और 18 वर्षीय बेटे के सामने हुए इस हमले ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय को गहराई से झकझोर दिया है। आरोपी 37 वर्षीय योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज पर हत्या का आरोप लगाया गया है। अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उसे पहले भी हिरासत में लिया गया था, लेकिन क्यूबा की ओर से उसके निर्वासन को स्वीकार करने से इनकार करने के बाद उसे जनवरी 2025 में रिहा कर दिया गया। 

अंतिम संस्कार में करीबी परिवार और दोस्त शामिल
नागमल्लैया का अंतिम संस्कार 13 सितंबर को टेक्सास के फ्लावर माउंड में हुआ, जिसमें उनके करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए। उनके परिवार की सहायता के लिए एक धन उगाहने वाले अभियान ने 321,326 अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि जुटाई है। इस हत्या ने आव्रजन प्रवर्तन और अमेरिकी अधिकारियों के सामने आने वाली चुनौतियों पर बहस को फिर से शुरू कर दिया है, जब देश निर्वासित लोगों को स्वीकार करने से इनकार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed