{"_id":"63b9d68440cf86419e7876be","slug":"us-heavy-wind-rain-disrupts-life-in-california","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Weather: कैलिफोर्निया में तेज हवा-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Weather: कैलिफोर्निया में तेज हवा-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
Sun, 08 Jan 2023 02:01 AM IST
Amit Mandal
एजेंसी, सांता क्रूज।
एजेंसी, सांता क्रूज।
Published by: Amit Mandal
Updated Sun, 08 Jan 2023 02:01 AM IST
सार
मौसम विभाग ने बताया कि कैलिफोर्निया के उत्तर-पश्चिमी इलाके में भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। वहीं, रविवार तक तेज हवाएं सान फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र और मध्य तट में दक्षिण की ओर पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के कैलिफोर्निया में दो दिनों तक चली तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य का उत्तरी हिस्सा सर्वाधिक प्रभावित होने से शहर के हजारों घरों में बिजली गुल रही जिसे शनिवार तक बहाल किया जा सका। इस बीच, यह खबर भी सामने आई है कि तूफानी मौसम एक बार फिर दस्तक देगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बताया कि कैलिफोर्निया के उत्तर-पश्चिमी इलाके में भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। वहीं, रविवार तक तेज हवाएं सान फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र और मध्य तट में दक्षिण की ओर पहुंच जाएंगी। दक्षिणी ओरेगन क्षेत्र भी इस खराब मौसम का सामना कर सकता है। इस बार बारिश पहले से ज्यादा होने का अनुमान है, जिससे बाढ़ की स्थिति बन जाएगी। भारी बारिश के अलावा, सप्ताहांत में सिएरास इलाके में 2 फीट (60 सेमी) तक बर्फ गिरने की भी संभावना है। दो दिनों तक चली तेज हवाओं ने कैलिफोर्निया में लंबे समय तक सूखे से कमजोर पड़े पेड़ों को उखाड़ फेंका। वहीं, अचानक आई बाढ़ और चट्टानों के खिसकने से सड़क यात्रा भी पूरी तरह से बाधित हो गई। नए साल के पहले सप्ताह में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। तूफान से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
राजमार्गों को किया गया बंद
प्रचंड समुद्री लहरों की वजह से किनारे पर बनी ऐतिहासिक पिलर्स को भी नुकसान पहुंचा है। रॉक और मडस्लाइड राजमार्गों को बंद कर दिया है। एक स्की रिसॉर्ट समेत कई स्थानों पर बर्फ का ढेर नजर आ रहे हैं। दक्षिण सान फ्रांसिस्को में 101 मील प्रति घंटे (162 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार वाले तूफान के झोंकों ने इमारतों और सड़कों पर पेड़ गिरा दिए, बिजली की लाइनें गिरा दीं और एक गैस स्टेशन की छत को उड़ा दिया।
विज्ञापन