फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: 'heard gunshots shortly after the crash' Witnesses describe New Orleans car attack on New Year's day

US: 'लोगों को रौंदता ट्रक, गोलियों...', चश्मदीद ने बताया नए साल पर हुए न्यू ऑर्लियंस में आतंकी हमले का मंजर

Wed, 01 Jan 2025 10:23 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लुइसियाना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लुइसियाना Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 01 Jan 2025 10:23 PM IST
सार

New Orleans Terrorist Attack: अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में नए साल के जश्न के दौरान हुआ आतंकी हमले में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। ये आतंकी हमला तब हुआ जब बॉर्बन स्ट्रीट पर नए साल के जश्न में डूबे लोगों को एक पिकअप ट्रक रौंदती गई।

विज्ञापन
US: 'heard gunshots shortly after the crash' Witnesses describe New Orleans car attack on New Year's day
न्यू ऑर्लिन्स में आतंकी हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : X / @NOPDNews

विस्तार

अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में फ्रेंच क्वार्टर के मध्य में नए साल का जश्न बुधवार की सुबह उस समय भयावह दृश्य में बदल गया, जब एक पिकअप ट्रक ने बॉर्बन स्ट्रीट पर मौज-मस्ती कर रहे लोगों की भीड़ को रौंद दिया। इस आतंकी हमले में 10 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। हालांकि इस हमले को अंजाम देने वाले संदिग्ध को पुलिस ने ढेर कर दिया। फिलहाल एफबीआई और स्थानीय पुलिस इस हमले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नए साल के जश्न के दौरान आतंकी हमला
यह आतंकी हमला सुबह करीब 3.15 बजे हुई, जब शहर की प्रसिद्ध सड़क पर नए साल के जश्न की चहल-पहल थी। घटना के चश्मदीदों ने बताया कि, सफेद रंग का ट्रक एक बैरिकेड को तोड़ता हुआ फुटपाथ पर लोगों को रौंदता गया। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद एक युवती ने सीएनएन को बताया, 'मैंने बस इतना देखा कि एक ट्रक बॉर्बन फुटपाथ के बाईं ओर खड़े सभी लोगों से रौंदता गया।' उसने बताया, कार की टक्कर से एक शख्स का शरीर उड़ता हुआ मेरे पास आ गिरा,' उन्होंने आगे बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद उन्होंने गोलियों की आवाज भी सुनी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

चश्मदीद ने सुनी मौके पर गोलियों की आवाज
एक दूसरे चश्मदीद ने ट्रक के ड्राइवर के वाहन से बाहर निकलने और पुलिस के साथ गोलीबारी करने की रिपोर्ट की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि, 'हमने गोलियों की आवाज सुनी, पुलिस को उस दिशा में भागते देखा।' वे गोलीबारी बंद होने तक पास में एक कोने में छिपे रहे, फिर बाहर आए, जहां उन्हें कई लोग घायल सड़क पर खून से लथपथ मिले। हालांकि, मौके पर भगदड़ मचते ही पुलिस ने तुरंत क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया, लोगों से जल्द से जल्द वहां से चले जाने की अपील की। लुइसियाना के एक चश्मदीद ने कहा, मैंने कुछ शव देखे जो सड़क पर बुरे हाल में पड़ थे और बहुत से लोगों का इलाज किया जा रहा था।
विज्ञापन

न्यू ऑर्लियंस पुलिस विभाग और FBI कर रही हमले की जांच
न्यू ऑर्लियंस पुलिस विभाग (एनओपीडी) ने आतंकी हमले में मारे जाने वालों लोगों के संख्या की पुष्टि की है। जिसमें 10 लोग मारे गए और 30 घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए पांच स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है। एफबीआई का न्यू ऑर्लियंस फील्ड ऑफिस इस हमले की जांच कर रहा है, जिसमें सहायक विशेष एजेंट इन चार्ज ने घटनास्थल पर एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईडी) मिलने की बात कही है।
 

किसी भी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे- बाइडन
वहीं न्यू ऑर्लियंस आतंकी हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि- मुझे आज सुबह से ही न्यू ऑरलियन्स में हुई भयावह घटना के बारे में लगातार जानकारी दी जा रही है। एफबीआई जांच में आगे बढ़ रही है और इस घटना की जांच आतंकवाद के कृत्य के रूप में कर रही है। मुझे पूरे दिन अपडेट मिलते रहेंगे और जैसे-जैसे हमारे पास साझा करने के लिए और जानकारी होगी, मैं और भी कुछ कहूंगा। मैं पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए दुखी है जो बस छुट्टी मनाने की कोशिश कर रहे थे। किसी भी तरह की हिंसा का कोई औचित्य नहीं है और हम अपने देश के किसी भी समुदाय पर किसी भी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे।

दुनिया में गाड़ी से कुचलकर जानलेवा हमले की पांच बड़ी घटनाएं
  • 23 अप्रैल, 2018 को टोरंटो के योंग स्ट्रीट पर एक शख्स ने एक किराये की वैन को पैदल जा रहे लोगों पर चढ़ा दिया था, इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी। मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
  • 6 जून, 2021 को लंदन के ओंटारियो में एक हमलावर ने एक मुस्लिम परिवार के चार सदस्यों को पिकअप ट्रक से कुचलकर मार दिया था। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इसे आतंकवादी करार दिया था। मामले में आरोपी नाथनियल वेल्टमैन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
  • 31 अक्तूबर 2017 को उज्बेकिस्तान के एक इस्लामी चरमपंथी ने न्यूयॉर्क शहर में एक पिकअप ट्रक से कई लोगों को कुचल दिया था। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी आरोपी को आतंकवाद के आरोपों में दोषी ठहराया गया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
  • 11 नवंबर, 2024 को दक्षिणी चीन के झुहाई में एक ड्राइवर ने कई लोगों को कार से रौंद दिया था, जिसमें कुल 35 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं इस हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
  • 20 दिसंबर, 2024 को पूर्वी जर्मनी के मैग्डेबर्ग में क्रिसमस बाजार में तेज रफ्तार कार ने पांच लोगों को कुचल दिया था। वहीं इस हादसे में 200 से ज्यादा घायल हुए थे। पुलिस ने मामले में सऊदी अरब के एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed