{"_id":"68b657136726c384460c37a3","slug":"us-health-secretary-robert-f-kennedy-jr-endangering-all-americans-cdc-ex-chiefs-warning-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: 'रॉबर्ट कैनेडी हर नागरिक की जान खतरे में डाल रहे', ट्रंप के मंत्री को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'रॉबर्ट कैनेडी हर नागरिक की जान खतरे में डाल रहे', ट्रंप के मंत्री को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी
Tue, 02 Sep 2025 08:01 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 02 Sep 2025 08:01 AM IST
सार
आरोप है कि कैनेडी ने हजारों संघीय स्वास्थ्य कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया, अमेरिकियों को कैंसर, दिल के दौरे और अन्य बीमारियों से बचाने के लिए बनाए गए कार्यक्रमों को कमजोर किया।
विज्ञापन
रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शीर्ष अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सीडीसी के नौ पूर्व शीर्ष अधिकारियों ने सोमवार को ट्रंप प्रशासन पर एजेंसी को कमजोर करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि टीकाकरण पर संदेह करने वाले रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर हर अमेरिकी की सेहत को खतरे में डाल रहे हैं। अमेरिकी मीडिया में प्रकाशित एक लेख में अमेरिकी स्वास्थ्य मंत्री कैनेडी पर हमला ऐसे समय बोला गया है, जब राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) की निदेशक सुसान मोनारेज को पद से बर्खास्त कर दिया था।
सीडीसी निदेशक के बर्खास्तगी से बढ़ा विवाद
सुसान मोनारेज को पिछले हफ्ते रॉबर्ट कैनेडी जूनियर के साथ टकराव और कथित तौर पर उनके टीकाकरण नीति का समर्थन करने से इनकार करने के बाद पद से बर्खास्त कर दिया गया था। सुसान मोनारेज की बर्खास्तगी के बाद चार अन्य शीर्ष अधिकारियों ने भी एजेंसी से इस्तीफा दे दिया। इससे एजेंसी का कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। गौरतलब है कि रॉबर्ट कैनेडी टीकाकरण के समर्थक नहीं हैं। लेख में लिखा गया कि कैनेडी हर अमेरिकी नागरिक के स्वास्थ्य को खतरे में डाल रहे हैं। सीडीसी, अमेरिकी राष्ट्रपतियों के अधीन काम करने वाली एजेंसी है।
ये भी पढ़ें- US vs Russia: 'पुतिन ने वादे तोड़कर यूक्रेन पर बढ़ाए हमले', अमेरिका बोला- रूस पर सख्त प्रतिबंध के विकल्प खुले
विज्ञापन
टीकाकरण को कमजोर करने का आरोप
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लिखा कि कैनेडी ने सीडीसी और देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के साथ जो किया है, वह पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने बताया कि कैनेडी ने हजारों संघीय स्वास्थ्य कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया, अमेरिकियों को कैंसर, दिल के दौरे और अन्य बीमारियों से बचाने के लिए बनाए गए कार्यक्रमों को कमजोर किया और दशकों में देश में खसरे के सबसे बड़े प्रकोप के दौरान टीकाकरण के प्रभावों को कम करके आंका। उन्होंने संघीय कानून का भी समर्थन किया जिससे लाखों लोगों के स्वास्थ्य बीमा से वंचित होने की आशंका है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन