फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Harris will announce her candidate for the post of VP next week; defended Israel's attack

US: अगले हफ्ते उप राष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार का एलान करेंगी कमला हैरिस; इस्राइल के हमले का किया बचाव

Wed, 31 Jul 2024 06:34 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 31 Jul 2024 06:34 AM IST
सार

US: सूत्रों ने बताया कि कमला हैरिस सोमवार को उप राष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा करेंगी। हालांकि, उनके प्रचार अभियान ने इसको लेकर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है। 

विज्ञापन
US: Harris will announce her candidate for the post of VP next week; defended Israel's attack
कमला हैरिस - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

अमेरिका के नवंबर में होने वाले आम चुनाव से पहले रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता कमला हैरिस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। राष्ट्रपति जो बाइडन व्हाइट हाउस की दौड़ से पीछे हट चुके हैं। हैरिस राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी का एलान कर चुकी हैं। हालांकि, डेमोक्रेटिक पार्टी ने उन्हें इस पद के लिए अभी तक उन्हें अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। अब खबर है कि हैरिस सोमवार को उप राष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा करेंगी। उनकी इस योजना से परिचित दो सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


एक सूत्र ने बताया कि हैरिस अगले हफ्ते से राज्यों के दौरे से पहले उप राष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा करेंगी। हालंकि, हैरिस के प्रचार अभियान इस पर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। उप राष्ट्रपति पद के जो संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं, उनमें केंटकी के गवर्नर एंडी बेशर, पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो, एरिजोना के सीनेटर मार्क केली, मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज और  परिवहन सचिव पीट बटिगिएग शामिल हैं।  
विज्ञापन

 
इस्राइल के पास आतंकवादी संगठन से खुद का बचाव करने का अधिकार
इस बीच, हैरिस ने दक्षिणी बेरूत में एक हवाई हमले के बाद इस्राइल की कार्रवाई का समर्थन किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस्राइल को खुद का बचाव करने का अधिकार है। उन्होंने हिजबुल्लाह को आतंकवादी संगठन करार दिया। उन्होंने कहा, इस्राइल को एक आतंकवादी संगठन से खुद का बचाव करने का अधिकार है, जो असल में हिजबुल्लाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरिस की यह टिप्पणी इस्राइल के एक हवाई हमले के बाद आई है। इस्राइल ने हाल ही में गोलान हाइट्स में हाल ही में रॉकेट हमले के लिए कथित तौर पर हिजबुल्लाह कमांडर को निशाना बनाया। विवादित क्षेत्र में रॉकेट हमले में 12 बच्चों की मौत हो गई थी। इस घटना ने एक बार  फिर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सूत्रों के मुताबिक, हिजबुल्लाह के गढ़ बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हवाई हमें दो बच्चों सहित तीन लोग मारे गए। लेबनान के एक सुरक्षा सूत्र ने हमले की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed