फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Halloween Weekend Shootings in US: Several Dead, Many Injured in Dallas; Gunfire Reported in Other Cities

अमेरिका में हैलोवीन की रात गोलीबारी से दहशत: डलास में चार की मौत और 15 घायल; अलबामा और अन्य शहरों में भी हमले

Sun, 01 Nov 2026 09:34 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 01 Nov 2026 09:34 PM IST
सार

अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड के दौरान गोलीबारी की कई घटनाओं से दहशत फैल गई। टेक्सास के डलास में तीन अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए। वहीं, अलबामा के बर्मिंघम, डेलावेयर और अर्कांसस में भी गोलीबारी हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Halloween Weekend Shootings in US: Several Dead, Many Injured in Dallas; Gunfire Reported in Other Cities
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड के दौरान गोलीबारी की कई घटनाओं से दहशत फैल गई। टेक्सास के डलास में अलग-अलग जगहों पर हुई तीन गोलीबारी की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, अभी यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं। इसके अलावा अलबामा, डेलावेयर और अर्कांसस में भी गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं।

विज्ञापन


डलास में तीन जगहों पर गोलीबारी, चार की मौत
एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, डलास के डीप एलम इलाके में तीन अलग-अलग गोलीबारी की घटनाएं हुईं। डलास के पुलिस प्रमुख डैनियल कोमो ने बताया कि इन घटनाओं की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन अधिकारियों ने गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या और उन पर लगाए गए आरोपों के बारे में जानकारी नहीं दी है। पुलिस प्रमुख ने कहा कि घटनास्थल काफी बड़े इलाके में फैला हुआ है। पुलिस गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि तीनों घटनाओं का आपस में क्या संबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलबामा में फुटबॉल मैच के बाद फायरिंग, एक की मौत
अलबामा के बर्मिंघम में लेजियन फील्ड के पास भी गोलीबारी हुई। यह घटना मैजिक सिटी क्लासिक फुटबॉल मैच के बाद शनिवार रात को हुई। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हुए हैं। बर्मिंघम पुलिस प्रमुख माइकल पिकेट ने बताया कि मैच खत्म होने के बाद ज्यादातर दर्शक और परिवार स्टेडियम परिसर से जा चुके थे। गोलीबारी पास की ग्रेमॉन्ट एवेन्यू पर हुई, जहां कई विक्रेता मौजूद थे।

पुलिस प्रवक्ता डी'रेल फ्रीमैन के मुताबिक, एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए पुलिस मुख्यालय ले जाया गया है। घटनास्थल से कई हथियार भी बरामद कर सुरक्षित किए गए हैं। फिलहाल गोलीबारी की वजह स्पष्ट नहीं है। इस फुटबॉल मुकाबले में अलबामा एएंडएम ने अलबामा स्टेट को 31-28 से हराया था। मैच देखने के लिए करीब 70 हजार दर्शक पहुंचे थे।

डेलावेयर यूनिवर्सिटी के पास छह लोगों को लगी गोली
डेलावेयर के नेवार्क शहर में भी शनिवार रात गोलीबारी हुई। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 11:10 बजे के बाद यूनिवर्सिटी ऑफ डेलावेयर के परिसर के पास छह लोगों को गोली लगी। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लोग जान बचाने के लिए भागते दिखाई दिए। गोलीबारी के बाद शहर की मेन स्ट्रीट के एक हिस्से को कई घंटों तक बंद रखा गया।


अर्कांसस में भी गोलीबारी, छह लोग अस्पताल में भर्ती
अर्कांसस के फेयेटविल में रविवार तड़के हुई गोलीबारी में छह लोगों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, गोलीबारी से पहले कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था। हालांकि, घटना की पूरी परिस्थितियों और इसके पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed