फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Gurpatwant Singh Pannun assasination Plot and Canada Nijjar Killing High Commissioner explains difference i

US-Canada: पन्नूं की हत्या की कोशिश, निज्जर मर्डर केस में भारत की प्रतिक्रिया में फर्क! उच्चायुक्त ने बताई वजह

Tue, 28 Nov 2023 09:21 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 28 Nov 2023 09:21 AM IST
सार

भारतीय उच्चायुक्त ने यह भी साफ किया कि अमेरिका की तरफ से पन्नूं मामले में जो आरोप लगाए गए हैं, वह भारत सरकार को लेकर नहीं हैं, बल्कि भारत से जुड़े 'लोगों' को लेकर हैं। 

विज्ञापन
US Gurpatwant Singh Pannun assasination Plot and Canada Nijjar Killing High Commissioner explains difference i
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नूं और हरदीप निज्जर। - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नूं की हत्या की कोशिश और कनाडा में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत के मामले में भारत की तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रियाओं को लेकर पहली बार किसी उच्चस्तरीय अफसर ने बयान दिया है। कनाडा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने भारत की ओर से दोनों मामलों में जांच की नीति को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका की तरफ से पन्नूं की हत्या के प्रयासों के मामले में दिए गए इनपुट कानूनी तौर पर देखने योग्य थे। हालांकि, निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा ने भारत के साथ सिर्फ आरोप ही साझा किए। 
विज्ञापन


भारतीय उच्चायुक्त ने यह भी साफ किया कि अमेरिका की तरफ से पन्नूं मामले में जो आरोप लगाए गए हैं, वह भारत सरकार को लेकर नहीं हैं, बल्कि भारत से जुड़े 'लोगों' को लेकर हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में एक अमेरिकी अखबार ने अधिकारियों के हवाले से दावा किया था कि अमेरिका ने अपनी जमीन पर आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने के प्रयास को नाकाम किया है और उसने इस साजिश को लेकर भारत को अलर्ट दिया है। अमेरिका की तरफ से आई इस चेतावनी पर विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वह इन इनपुट्स को पूरी गंभीरता से देख रहा है और संबंधित विभाग इसकी जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत की प्रतिक्रिया काफी अलग रही। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की तरफ से खुद इस मामले में आरोप लगाए जाने के बावजूद भारत ने साफ किया है कि उसे अब तक निज्जर की हत्या के मामले में कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। विदेश मंत्रालय ने निज्जर मामले में कनाडा के आरोपों को नकारते हुए सबूत मिलने के बाद ही मामले में पुख्ता जांच के लिए कदम उठाने की बात कही है। 

अमेरिका से मिले इनपुट्स पर क्या बोले भारतीय उच्चायुक्त?
अब कनाडा के प्रमुख टीवी चैनल सीटीवी को दिए इंटरव्यू में उच्चायुक्त वर्मा ने अमेरिका और कनाडा के मामलों में भारत की प्रतिक्रिया को लेकर फर्क पर स्पष्टीकरण दिया है। उनसे जब अमेरिका की तरफ से दिए गए इनपुट्स पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "अमेरिका से मिले इनपुट गैंगस्टर्स, ड्रग पेडलर्स (नशा बेचने वाले), आतंकियों और गुंडों के गठजोड़ को लेकर हैं और यह माना जा रहा है कि इनका भारत से कुछ कनेक्शन है। अब जब मैं कहता हूं कि भारत से कनेक्शन तो इसका यह मतलब नहीं कि भारत सरकार से कनेक्शन। भारत में 1.4 अरब लोग रहते हैं, तो अमेरिका में हुई घटना का भारत से कुछ कनेक्शन है। हम मामले में जांच के लिए तैयार हैं, क्योंकि हमें कानूनी तौर पर देखने योग्य इनपुट्स मिले हैं।"

हालांकि, वर्मा ने साफ किया कि वे इस जांच को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं रखते, क्योंकि कनाडा के उच्चायुक्त होने की वजह से वे अमेरिका-भारत के रिश्तों की निगरानी नहीं करते। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर मामले में जांच शुरू हुई है तो इसका मतलब है कि भारत के साथ अमेरिका ने ज्यादा बेहतर जानकारी साझा की है। 


फिर कनाडा को दी गई प्रतिक्रिया में फर्क क्यों?
दूसरी तरफ कनाडा में निज्जर हत्या मामले को लेकर वर्मा ने कहा, "दोनों देशों के बीच इसे लेकर बातचीत हुई है। लेकिन हमें मामले में जांच के लिए अपने कानूनी प्राधिकारियों के पास वापस जाने के लिए कुछ पुख्ता सबूत चाहिए थे, ताकि उनसे जांच की मंजूरी हासिल की जा सके। तो जब तक हमें कनाडा की तरफ से इस तरह के पुख्ता इनपुट्स नहीं मिल जाते, तब तक एक कानून को मानने वाले देश में जांच के साथ आगे बढ़ना संभव नहीं हैं। उच्चायुक्त ने साफ किया कि कनाडा ने अब तक निज्जर हत्या मामले से जुड़ी स्पष्ट जानकारी मुहैया नहीं कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed