फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US govt shutdown forces some overseas bases to stop paying workers News In Hindi

US Shutdown: इटली-पुर्तगाल समेत कई देशों में संघर्ष कर रही अमेरिकी सेना, समझिए शटडाउन का असर अब यूरोप पर कैसे?

Sun, 09 Nov 2025 05:50 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 09 Nov 2025 05:50 AM IST
सार

अमेरिका में 39 दिन से चल रहे सरकारी शटडाउन का असर अब यूरोप तक कैसे पहुंच गया? इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि इटली और पुर्तगाल में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर काम करने वाले हजारों स्थानीय कर्मचारियों को छह हफ्तों से वेतन नहीं मिला है। आइए जानते है कि आखिर कौन-कौन से देशों में बिना वेतन अमेरिकी सैनिकों को काम करना पड़ रहा है 

विज्ञापन
US govt shutdown forces some overseas bases to stop paying workers News In Hindi
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका में 39 दिन से चल रहे सरकारी शटडाउन के चलते पूरे अमेरिका भर में हलचल तेज है। सबसे लंबे सरकारी शटडाउन के चलते सरकारी कर्मचारियों को उसकी सैलरी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में अब इसका असर यूरोप में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर काम करने वाले स्थानीय कर्मचारियों पर भी पड़ रहा है। कारण है कि लगभग छह हफ्तों से कई देशों में अमेरिकी बेसों पर काम करने वाले स्थानीय लोगों को वेतन नहीं मिला है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कुछ देशों ने अपने खर्च पर कर्मचारियों का वेतन दिया, ताकि वे घर खर्च चला सकें। लेकिन इटली और पुर्तगाल में लोग बिना वेतन के काम कर रहे हैं। इटली के अवियानो एयर बेस के यूनियन कोऑर्डिनेटर एंजेलो जैकारिया ने कहा कि यह स्थिति बहुत मुश्किल है क्योंकि कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहा।

विज्ञापन

इटली में 4600 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक
बता दें कि इटली में पांच अमेरिकी बेसों पर कुल 4,600 से ज्यादा लोग काम करते हैं। इनमें से लगभग 2,000 कर्मचारियों को अक्तूबर में सैलरी नहीं मिली। कई लोग अपने घर के ऋण, बच्चों की जरूरतें और रोजमर्रा के खर्च भी नहीं चुका पा रहे हैं। हालांकि जर्मनी में स्थिति थोड़ी बेहतर है। वहां की सरकार ने लगभग 11,000 स्थानीय कर्मचारियों को वेतन दिया। जर्मनी में अमेरिकी बेस, जैसे रामस्टीन एयर बेस, मध्यपूर्व और अफ्रीका के ऑपरेशनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुर्तगाल में भी ऐसी स्थिति
बात अगर अब पुर्तगाल की करे तो पुर्तगाल के लाजेस फील्ड बेस पर 360 से ज्यादा कर्मचारी बिना वेतन काम कर रहे हैं। वहां की स्थानीय सरकार ने बैंक लोन के जरिए अस्थायी भुगतान का इंतजाम किया। कर्मचारियों ने कहा कि वे काम पर आते रहते हैं क्योंकि अमेरिका और पुर्तगाल के समझौते के तहत हड़ताल या छुट्टी लेना उनके लिए संभव नहीं है।

शटडाउन के कारण कोई स्पष्ट जवाह नहीं
अमेरिकी अधिकारियों ने केवल यह कहा कि स्थानीय कर्मचारियों के योगदान को महत्व दिया जाता है, लेकिन शटडाउन के कारण सैलरी रुकने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। ऐसे में यूरोप में अमेरिकी बेसों पर काम करने वाले विदेशी कर्मचारियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।

सरकारी शटडाउन के चलते अमेरिकी एयरलाइनों ने फिर रद्द की 1,000 से ज्यादा उड़ानें
दूसरी ओर अब शटडाउन का असर व्यापक रूप से अमेरिका की एयरलाइन पर पड़ रहा है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन एयरलाइनों ने 1,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दीं। यह कदम फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के उस आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें शटडाउन के चलते हवाई यातायात कम करने को कहा गया था।

हालांकि अब तक देश के बड़े एयरपोर्ट्स पर बहुत ज्यादा अव्यवस्था नहीं हुई है, लेकिन यह स्थिति अमेरिका के सबसे लंबे सरकारी शटडाउन के असर को और गहरा कर रही है। यात्रियों को अब असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मियामी से डोमिनिकन रिपब्लिक जा रही 36 वर्षीय एमी होल्गुइन ने कहा कि हम सबको कहीं न कहीं जाना होता है, उम्मीद है सरकार जल्द समाधान निकालेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed