फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Genius Act Passed Govt plan crypto industry mainstream Prez Trump signs stablecoin law

Genius Act: अमेरिका में 'क्रिप्टो उद्योग' मुख्यधारा में लाएगी सरकार, ट्रंप ने स्थिर मुद्रा कानून पर किए दस्तखत

Sat, 19 Jul 2025 03:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 19 Jul 2025 03:13 AM IST
सार

'जीनियस एक्ट' नामक यह विधेयक 308 बनाम 122 मतों से पारित हुआ और इसे लगभग आधे डेमोक्रेटिक सदस्यों और अधिकांश रिपब्लिकन ने समर्थन दिया। यह कानून क्रिप्टो समर्थकों के लिए एक बड़ी जीत है। वे लंबे समय से इस तरह के नियामक ढांचे की पैरवी कर रहे थे।

विज्ञापन
US Genius Act Passed Govt plan crypto industry mainstream Prez Trump signs stablecoin law
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर से जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी, जिसे स्टेबलकॉइन के नाम से भी जाना जाता है, के लिए एक नियामक व्यवस्था बनाने के लिए एक कानून पर हस्ताक्षर किए। विशेषज्ञ इस कानून को एक मील का पत्थर बता रहे हैं। इससे डिजिटल परिसंपत्तियों को भुगतान करने और धन स्थानांतरित करने का एक रोजमर्रा का तरीका बनने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।

विज्ञापन


'जीनियस एक्ट' नामक यह विधेयक 308 बनाम 122 मतों से पारित हुआ और इसे लगभग आधे डेमोक्रेटिक सदस्यों और अधिकांश रिपब्लिकन ने समर्थन दिया। यह कानून क्रिप्टो समर्थकों के लिए एक बड़ी जीत है। वे लंबे समय से इस तरह के नियामक ढांचे की पैरवी कर रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Iowa Flight Emergency: युवक को आया गुस्सा, हवा में ही खोलने लगा विमान का दरवाजा; अमेरिका में हुई आपात लैंडिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजी से बढ़ रहा स्टेबलकॉइन्स का उपयोग
ट्रंप ने कहा, यह हस्ताक्षर आपकी कड़ी मेहनत और अग्रणी भावना का एक बड़ा सत्यापन है। इसमें कई क्रिप्टो अधिकारी शामिल हैं। स्टेबलकॉइन्स को एक स्थिर मूल्य बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है। इनका उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। खासकर क्रिप्टो ट्रेडर्स द्वारा जो टोकन के बीच फंड ट्रांसफर करते हैं। उद्योग को उम्मीद है कि ये तुरंत भुगतान भेजने और प्राप्त करने के लिए मुख्यधारा में आ जाएंगे।

ये भी पढ़ें: US: राष्ट्रपति ट्रंप की हुंकार- डॉलर का दर्जा छिनना विश्व युद्ध हारने जैसा, गिरने नहीं देंगे; BRICS पर भी बोले

कानून से स्टेबलकॉइन पर बढ़ेगा लोगों का भरोसा
नए कानून के अनुसार, हर स्टेबलकॉइन के पीछे असली और सुरक्षित संपत्ति होनी चाहिए, जैसे कि नकद डॉलर या सरकारी ट्रेजरी बिल। जो कंपनियां स्टेबलकॉइन जारी करेंगी, उन्हें हर महीने बताना होगा कि उनके पास कितना और किस तरह का भंडार (रिजर्व) है। क्रिप्टो कंपनियों का मानना है कि इस कानून से स्टेबलकॉइन पर लोगों का भरोसा बढ़ेगा और बैंक, दुकानदार और आम लोग इन्हें जादा अपनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed