{"_id":"687aa4969a5b409ae309c69a","slug":"iowa-flight-emergency-usa-skywest-airlines-flight-3612-landing-23-year-old-omaha-man-arrest-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iowa Flight Emergency: युवक को आया गुस्सा, हवा में ही खोलने लगा विमान का दरवाजा; अमेरिका में हुई आपात लैंडिंग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iowa Flight Emergency: युवक को आया गुस्सा, हवा में ही खोलने लगा विमान का दरवाजा; अमेरिका में हुई आपात लैंडिंग
Sat, 19 Jul 2025 01:16 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सीडर रैपिड्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सीडर रैपिड्स
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:16 AM IST
सार
अमेरिका के नेब्रास्का से डेट्रॉइट जा रही स्काईवेस्ट एयरलाइंस की प्लाइट संख्या 3612 के एक यात्री ने प्लाइट अटेंडेंट से झगड़ा किया। उसने हवा में ही विमान के आपातकालीन निकास द्वार को खोलने का प्रयास किया, जिसके बाद पायलट ने आयोवा हवाई अड्डे के एटीसी टावर से संपर्क कर विमान की आपात लैंडिंग की। विमान लैंड होने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में, विमान डेट्रॉइट के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिका से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नेब्रास्का से डेट्रॉइट जा रही क्षेत्रीय एयरलाइन के विमान में एक यात्री फ्लाइट अटेंडेंट से झगड़ पड़ा। उसने हवा में ही विमान का आपातकालीन निकास द्वार खोलने की कोशिश की, जिसके चलते विमान की पूर्वी आयोवा में आपात लैडिंग करानी पड़ी।
विज्ञापन
दरअसल, स्काईवेस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 3612 ने बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) शाम 5:30 बजे ओमाहा, नेब्रास्का से डेट्रॉइट के लिए उड़ान भरी थी। विमान के पायलट ने शाम 6 बजे सीडर रैपिड्स स्थित पूर्वी आयोवा हवाई अड्डे के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर से संपर्क किया और एक यात्री द्वारा व्यवधान पैदा करने के कारण लैंडिंग का अनुरोध किया। लाइवएटीसी द्वारा रिकॉर्ड किए गए ऑडियो के अनुसार, पायलट ने कहा, 'वह अभी हमारी फ्लाइट अटेंडेंट से झगड़ा कर रहा है और आपातकालीन निकास द्वार खोलने की कोशिश कर रहा है।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: PAK Terror Network: US की नकेल से तिलमिलाया पाकिस्तान, दावा- आतंकी नेटवर्क ध्वस्त किए; पहलगाम हमले पर भी बयान
विज्ञापन
विमान लैंड करते ही पुलिस ने गिरफ्तार किया युवक
सीडर रैपिड्स पुलिस के अनुसार, यह गड़बड़ी विमान के रवाना होने के तुरंत बाद हुई। संघीय उड्डयन प्रशासन के बयान के अनुसार, विमान को सीडर रैपिड्स हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया और सुरक्षित रूप से वहां उतार दिया गया। पुलिस ने बताया कि विमान के लैंड करते ही पुलिस ने विमान में सवार 23 वर्षीय ओमाहा निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें: Thailand: 80000 अश्लील तस्वीरें...₹100 करोड़ की ब्लैकमेलिंग; जानिए कौन है विलावन, जिसने देश में ला दिया भूचाल
बाद में डेट्रॉइट के लिए रवाना हुआ विमान
स्काईवेस्ट एयरलाइंस का मुख्यालय यूटा राज्य में है। यह कंपनी यूनाइटेड, डेल्टा, अमेरिकन और अलास्का एयरलाइंस जैसी प्रमुख एयरलाइनों के लिए उड़ानें संचालित करती है। स्काईवेस्ट द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, बाद में विमान बृहस्पतिवार रात को डेट्रॉइट के लिए रवाना हुआ। एयरलाइन ने यह भी कहा कि यात्रयों और चालक दल की सुरक्षा सबसे जरूरी है, और इस तरह के बर्ताव को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।