फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prez Donald Trump losing status of US dollar like losing world war Genius Act strengthening BRICS will end

US: राष्ट्रपति ट्रंप की हुंकार- डॉलर का दर्जा छिनना विश्व युद्ध हारने जैसा, गिरने नहीं देंगे; BRICS पर भी बोले

Sat, 19 Jul 2025 02:11 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 19 Jul 2025 02:11 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश की मुद्रा को मिले वैश्विक दर्जे को लेकर एक और बयान दिया है। उन्होंने कहा कि डॉलर का दर्जा छिनना कुछ वैसा ही होगा, जैसे विश्व युद्ध में मिली हार। ट्रंप ने ब्रिक्स देशों के समूह पर भी टिप्पणी की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि जब उन्होंने टैरिफ लगाने की चेतावनी दी तो अगले ही दिन ब्रिक्स की बैठक में कोई नहीं आया। जानिए ट्रंप ने और क्या कहा..

विज्ञापन
Prez Donald Trump losing status of US dollar like losing world war Genius Act strengthening BRICS will end
Donald Trump - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हुंकार भरते हुए कहा है कि अमेरिकी डॉलर का दर्जा छिनना विश्व युद्ध हारने जैसा होगा और वे डॉलर को गिरने नहीं देंगे। उन्होंने BRICS देशों की नीति और भविष्य पर भी बयान दिया। ट्रंप ने कहा, 'द जीनियस एक्ट वास्तव में अमेरिकी डॉलर को मज़बूत कर रहा है। यह कानून अमेरिकी मुद्रा की अहमियत को भी रेखांकित कर रहा है। ब्रिक्स देशों के समूह ने डॉलर के प्रभुत्व और दुनियाभर में मानक अमेरिकी मुद्रा पर कब्जा करने की कोशिश। वे ऐसा करना चाहते थे, लेकिन जब मैंने इसके सदस्यों पर 10 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की तो अगले दिन उनकी बैठक हुई, जिसमें लगभग कोई भी नहीं आया।'
विज्ञापन


ट्रंप का दावा- तेजी से लुप्त हो रहा BRICS, कड़ी प्रतिक्रिया का असर
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'हम डॉलर को गिरने नहीं देंगे... अगर हम दुनिया की रिजर्व मुद्रा के रूप में डॉलर का दर्जा खो देते हैं, तो यह विश्व युद्ध हारने जैसा होगा।' ट्रंप ने कहा, 'जब मैंने ब्रिक्स के छह देशों के समूह के बारे में सुना, तो मैंने कड़ी प्रतिक्रिया दी। अगर वे कभी सार्थक रूप से संगठित होते भी हैं, तो भी यह समूह बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा।' बकौल ट्रंप, ब्रिक्स नाम का एक छोटा सा समूह है, जो तेजी से लुप्त हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अगस्त से लागू हो जाएगी ट्रंप की टैरिफ नीति
गौरतलब है कि ट्रंप ने इससे पहले भी ब्रिक्स देशों के समूह और डॉलर की मान्यता को लेकर बयान दिए हैं। उन्होंने बीते 7 जुलाई को ब्रिक्स देशों पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का एलान किया था। इसके अलावा उन्होंने टैरिफ के लागू होने की तय तिथि में कोई बदलाव न करने का भी एलान किया। यानी अब सभी देशों पर टैरिफ अब 1 अगस्त से लागू हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Tariff War: ट्रंप ने ब्रिक्स देशों पर अतिरिक्त 10% टैरिफ का एलान किया; बोले- अब कोई एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा


बहरहाल, अपनी टैरिफ नीतियों पर बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले ट्रंप अमेरिका में कितने लोकप्रिय हैं, इससे जुड़ी एक सर्वे भी सामने आया है। इस खबर के मुताबिक देशवासी बीते नौ महीने की अवधि में ट्रंप की नीतियों को लेकर उतने खुश नहीं हैं। टैरिफ नीति के चलते अमेरिका में महंगाई बढ़ रही है। वहीं ट्रंप सरकार अपने बिग ब्यूटीफुल बिल के जरिए सामाजिक कल्याण योजनाओं में कटौती कर रही है और मेडिकेड सुविधा को भी कम कर रही है। इसके चलते अमेरिका में 1.1 करोड़ लोग स्वास्थ्य बीमा से बाहर हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Donald Trump: ट्रंप की लोकप्रियता में आई गिरावट, नए सर्वे में लोग बोले- उनकी नीतियों ने दुखी किया

ट्रंप की नीतियों के बीच उनकी लोकप्रियता को लेकर हुए सर्वे के मुताबिक इस साल की शुरुआत में अप्रवासन के मुद्दे पर ट्रंप की जो रेटिंग थी, अब उसमें गिरावट आई है। इसके अलावा सरकारी खर्च में कटौती और मेडिकेड जैसे मुद्दों पर लोगों में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed