फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Four people of Indian origin died in America horrific accident West Virginia missing after going temple

US: अमेरिका में भारतीय मूल के चार लोगों की मौत, वेस्ट वर्जीनिया में भीषण हादसा; मंदिर जाने के बाद हुए थे लापता

Sun, 03 Aug 2025 07:11 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 03 Aug 2025 07:11 PM IST
सार

अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया में एक भीषण हादसे में भारतीय मूल के चार वरिष्ठ नागरिकों की मौत हो गई। ये चारों मंदिर दर्शन के बाद लापता हो गए थे। उनकी कार खाई में गिरी मिली। सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
US Four people of Indian origin died in America horrific accident West Virginia missing after going temple
अमेरिकी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया राज्य से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। भारतीय मूल के चार वरिष्ठ नागरिकों की कार दुर्घटना में मौत हो गई। ये चारों बीते दिनों न्यूयॉर्क से एक मंदिर दर्शन के बाद लापता हो गए थे। स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दुर्घटनाग्रस्त कार एक खड़ी ढलान से नीचे गिरी मिली और सभी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान किशोर दिवान, आशा दिवान, शैलेश दिवान और गीता दिवान के रूप में हुई है। इन चारों को आखिरी बार पिट्सबर्ग के एक मंदिर में देखा गया था। वहां से वे वेस्ट वर्जीनिया के माउंड्सविल में एक होटल 'पैलेस लॉज' जा रहे थे, लेकिन वहां कभी नहीं पहुंचे। इसके बाद दो अगस्त को रात करीब 9:30 बजे उनकी कार मार्शल काउंटी की एक सड़क के किनारे एक गहरी खाई में मिली।

विज्ञापन


पुलिस और राहतकर्मी पांच घंटे तक मौके पर जुटे रहे
मार्शल काउंटी के शेरिफ माइक डोहेर्टी ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम करीब पांच घंटे तक जुटी रही। घटनास्थल की स्थिति बेहद कठिन और खतरनाक थी, जिससे तलाशी अभियान में काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने दिवान परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना पूरी स्थानीय समुदाय को हिला देने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीरिया के स्वेदा और अलेप्पो में फिर भड़की हिंसा, ड्रूज सशस्त्र गुटों और सरकारी बलों के बीच झड़प

गाड़ी का अंतिम सुराग, होटल से 22 मिनट पहले था
न्यूयॉर्क स्टेट गवर्नर ऑफिस के एशियन अमेरिकन एंड पैसिफिक आइलैंडर्स मामलों के निदेशक सिबू नायर ने पहले सोशल मीडिया पर ‘मिसिंग पर्सन’ अलर्ट जारी किया था। उन्होंने बताया कि ये चारों एक हल्के हरे रंग की कार में यात्रा कर रहे थे और आखिरी बार उन्हें ईरी, पेंसिल्वेनिया के एक फास्ट फूड जॉइंट में देखा गया था। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो पाया। होटल से मात्र 22 मिनट की दूरी पर उनका संपर्क टूट गया था।


ये भी पढ़ें- ड्रोन खरीद घोटाले पर बिफरे राष्ट्रपति जेलेंस्की, रूस के साथ युद्ध के बीच भ्रष्टाचार से खफा

सोशल मीडिया पर मची थी हलचल
घटना के बाद सोशल मीडिया पर दिवान परिवार की तस्वीरें, कपड़ों का विवरण और संभावित यात्रा मार्ग साझा किए गए थे। हजारों लोगों ने पोस्ट को साझा किया और उनकी सकुशल वापसी की कामना की। नायर ने कहा कि ये सभी समुदाय के प्रिय सदस्य थे और हर किसी को उनकी चिंता थी। लेकिन दुर्भाग्यवश, उनकी खोज एक दुखद अंजाम पर पहुंची।

ये भी पढ़ें-  IDF के हमले में मारे गए 20 से अधिक फलस्तीनी, भूख से संघर्ष के बीच मौत का तांडव; अब तक 60 हजार+ मौतें

भारतीय समुदाय में शोक की लहर
इस घटना के बाद अमेरिकी भारतीय समुदाय में गहरा शोक फैल गया है। किशोर, आशा, शैलेश और गीता दिवान न केवल धार्मिक रूप से सक्रिय थे, बल्कि स्थानीय समुदाय से भी घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए थे। अब उनके परिवारों और दोस्तों के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। अमेरिका और भारत दोनों जगह से लोग इस दुखद घटना पर शोक जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed