{"_id":"65dd66e8634647cb15071ea8","slug":"us-forces-destroy-unmanned-surface-vessels-mobile-anti-ship-cruise-missiles-and-uav-in-houthi-controlled-area-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Houthi: लाल सागर में जहाजों पर नहीं थमे हमले, अमेरिकी सेना ने हूती विद्रोहियों के हथियारों के गोदाम तबाह किए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Houthi: लाल सागर में जहाजों पर नहीं थमे हमले, अमेरिकी सेना ने हूती विद्रोहियों के हथियारों के गोदाम तबाह किए
Tue, 27 Feb 2024 10:08 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:08 AM IST
सार
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि हमले का मसकद लाल सागर और आसपास के जलमार्गों में अमेरिका व साझेदार बलों को धमकी देने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली हूती क्षमताओं को नष्ट करके नेविगेशन की स्वतंत्रता को बहाल करना है।
विज्ञापन
लाल सागर में जहाजों पर नहीं थम रहे हमले।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेन से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों पर लगभग दो दर्जन हमले हो चुके हैं। यमन के हूती विद्रोही जहाजों को निशाना बना रहे हैं। अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देश खुले शब्दों में चेतावनी दे चुके हैं, लेकिन हूती अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में अमेरिका ने एक बार फिर कड़ी कार्रवाई की है। उसने लाल सागर में बढ़ते तनाव के बीच यमन के हूती नियंत्रित इलाकों में आत्मरक्षा के लिए हमले किए।
विज्ञापन
इन हथियारों को किया नष्ट
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि हमले में दो मोबाइल एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों (ASCM), तीन मानव रहित सतही जहाजों (USV) और एक तरफा हमले वाले मानव रहित हवाई वाहन (UAV) को नष्ट कर दिया। सेना ने कहा कि इस हमले का मसकद लाल सागर और आसपास के जलमार्गों में अमेरिका व साझेदार बलों को धमकी देने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली हूती क्षमताओं को नष्ट करके नेविगेशन की स्वतंत्रता को बहाल करना है।
विज्ञापन
खतरे को भांपते हुए लिया फैसला
अमेरिका की मध्य कमान ने बताया कि यूएसवी और एएससीएम हथियार हमले करने के लिए तैयार थे। वहीं, लाल सागर के ऊपर मानव रहित हवाई वाहन घूम रहे थे। बाद में पता चला कि यह हमले करने वाले हैं। ऐसे में लाल सागर में व्यापारी जहाजों और अमेरिकी नौसेना के जहाजों के लिए खतरे को भांपते हुए हमला करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
सेंटकॉम ने बताया, 26 फरवरी को शाम 4:45 बजे यूएस सेंट्रल कमांड के बलों ने तीन मानव रहित सतह जहाजों, दो मोबाइल एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों, और आत्मरक्षा में एक तरफा हमला मानव रहित हवाई वाहन को नष्ट कर दिया।'
पिछले हफ्ते भी किया मिसाइल को नष्ट
अमेरिकी मध्य कमान ने कहा कि पिछले हफ्ते 19 फरवरी को शाम लगभग पांच बजे बलों ने यमन के हूती नियंत्रित क्षेत्रों में हवा में हमला करने वाली मिसाइल का पता लगाया और उसे नष्ट कर दिया।'
अमेरिका को बना रहा निशाना
बता दें, गाजा में हो रहे इस्राइल हमलों से मध्यपूर्व बौखलाया हुआ है। मध्यपूर्व गाजा में हो रहे हमलों का कारण अमेरिका को मानता है। इसी वजह से हूती विद्रोही अदन की खाड़ी में व्यापारिक जहाजों के खिलाफ हमले कर रहे हैं। साथ ही कभी ईरान तो कभी जॉर्डन को कभी सीरिया में अमेरिकी सेना और अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर हमले हो रहे हैं। हाल ही में तुर्किये में दो बंदूकधारी एक अमेरिकी कंपनी में घुस गए, उन्होंने कंपनी में मौजूद सात लोगों को को बंधक बना लिया था।