{"_id":"5c1ad065bdec2256d5717ecf","slug":"us-forces-are-returning-to-syria-by-defeating-is-in-syria-said-donald-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया में आईएस को हराकर अमेरिकी सेना वापस लौट रही है : डोनाल्ड ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सीरिया में आईएस को हराकर अमेरिकी सेना वापस लौट रही है : डोनाल्ड ट्रंप
Thu, 20 Dec 2018 04:42 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 20 Dec 2018 04:42 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका ने बुधवार को घोषणा की कि उसने सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) को पराजित कर दिया है, लिहाजा उसने वहां से अपनी सेना वापस बुलाना शुरू कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, 'सीरिया में हमने आईएस को पराजित कर दिया है। यही हमारे वहां होने का एकमात्र कारण था।' इसके बाद ही व्हाइट हाउस ने घोषणा की कि सेना ने सीरिया से लौटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने एक बयान जारी कर कहा, 'पांच साल पहले मध्यपूर्व में आईएस बहुत शक्तिशाली और खतरनाक ताकत था, लेकिन अब अमेरिका ने क्षेत्रीय खलीफा को हरा दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि इस से पहले पिछले लंबे अर्से से सीरियाई मामलों पर खामोशी तोड़ते हुए अमेरिका ने कल स्पष्ट किया था कि वह अब इस देश में राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार का तख्ता पलट करना नहीं चाहता है। हालांकि अमेरिका ने कड़े शब्दों में चेताया है कि असद के शासन में यदि मौलिक या आमूलचूल बदलाव नहीं किए गए तो पुनर्निर्माण के लिए कोई मदद नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन