{"_id":"63dc0c01fd4d3e02005e44a9","slug":"us-federal-reserve-raised-interest-rates-by-a-quarter-of-a-point-threat-of-recession-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"US : फेडरल रिजर्व ने की ब्याज दरों में एक-चौथाई वृद्धि, मंदी का खतरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US : फेडरल रिजर्व ने की ब्याज दरों में एक-चौथाई वृद्धि, मंदी का खतरा
Fri, 03 Feb 2023 12:46 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 03 Feb 2023 12:46 AM IST
सार
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने दो दिनी बैठक के बाद कहा कि मुद्रा स्फीति कुछ हद तक कम जरूर हुई है लेकिन अभी भी यह उच्च स्तर पर बनी हुई है।
विज्ञापन
अमेरिकी फेडरल रिजर्व।
- फोटो : Twitter@Federal Reserve
विस्तार
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपनी प्रमुख ब्याज दरों में एक चौथाई अंक की वृद्धि की है। मार्च के बाद यह आठवीं बढ़ोतरी है। फेडरल रिजर्व के इस फैसले के बाद अब ब्याज दरें बढ़कर 4.50 से बढ़कर 4.75 अंक हो गई है। उसने संकेत दिया कि मुद्रास्फीति कम होने के कारण भी आगे चलकर इसकी दर में वृद्धि हो सकती है। इस कदम से कई उपभोक्ता, व्यावसायिक ऋणों में लागत व मंदी का खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने दो दिनी बैठक के बाद कहा कि मुद्रा स्फीति कुछ हद तक कम जरूर हुई है लेकिन अभी भी यह उच्च स्तर पर बनी हुई है। अभी बीते 15 दिसंबर को ही फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 0.50 अंकों की बढ़ोतरी की थी। इस वर्ष के अंत तक दरों में 0.75 की बढ़ोतरी का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन
यूएस फेड के इस कदम से अमेरिक समेत कई देशों में असर पड़ने की संभावना है। अमेरिका इन दिनों पिछले साल चार दशक की सबसे बड़ी महंगाई का सामना कर रहा है। यही वजह है कि अमेरिका को लगातार ब्याज दरें बढ़ानी पड़ रही हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने कहा कि मैं कहूंगा कि हमारा ध्यान अल्पकालिक कदमों पर नहीं बल्कि व्यापक वित्तीय स्थितियों में निरंतर बदलाव पर है। यह हमारा निर्णय है कि हम अभी तक पर्याप्त रूप से प्रतिबंधात्मक नीति के रुख पर नहीं हैं।
विज्ञापन