फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US FBI Offers Reward On Woman Wanted For Son Murder in Dallas News in hindi

US: बेटे की हत्या करने वाली महिला को ढूंढने के लिए FBI ने रखा इनाम, सूचना देने वालों को मिलेगा 20 लाख रुपये

Fri, 30 Aug 2024 09:00 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 30 Aug 2024 09:00 AM IST
सार

एफबीआई ने अपने आधिकारिक साइट पर कहा कि रॉड्रिगेज सिंह को आखिरी बार 22 मार्च 2023 में अपने पति और छह बच्चों के साथ भारत जाने वाली एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में सवार होते हुए देखा गया था। उसका जन्म डलास में हुआ था और वह 39 साल की है।

विज्ञापन
US FBI Offers Reward On Woman Wanted For Son Murder in Dallas News in hindi
सिंडी रॉड्रिगेज सिंह, एफबीआई - फोटो : ANI-Facebook/FBI

विस्तार

अमेरिका में टेक्सास के डलास में संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने अपने बेटे की हत्या करने वाली सिंडी रॉड्रिगेज सिंह की गिरफ्तारी और दोषसिद्धी की सूचना देने वालों को 25,000 अमेरिकी डॉलर (20 लाख रुपये) इनाम के तौर पर देने की घोषणा की। आरोपी रॉड्रिगेज सिंह का भारत और मैक्सिको से संबंध है। उस पर अपने छह वर्षीय बेटे की हत्या का आरोप है, जो अक्तूबर 2022 के बाद से जिंदा नहीं देखा गया। टेक्सास परिवार और सुरक्षा सेवा विभाग के अनुरोध पर एवरमैन पुलिस विभाग के अधिकारियों ने 20 मार्च 2023 में लड़के के लिए जांच की। इस जांच के दौरान रॉड्रिगेज सिंह ने अधिकारियों झूठ कहा। उसने बताया कि उनका बेटा अपने पिता के साथ नवंबर 2022 से मैक्सिको में रह रहा है। पिछले साल मार्च में रॉड्रिगेज सिंह, उसके पति और छह बच्चे भारत जाने वाली एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में सवार हुए। ऐसा बताया गया कि उनके साथ लापता बच्चे को नहीं देखा गया। वह प्लाइट में भी नहीं था। 
विज्ञापन


अक्तूबर 2023 में सिंडी रॉड्रिगेज सिंह पर टेक्सास के टैरेंट काउंटी जिला न्यायालय में हत्या का आरोप लगाया गया था। नवंबर 2023 में उसके खिलाफ एक संघीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। डलास एफबीआई के विशेष प्रभारी एजेंट जाड यारब्रॉ ने मीडिया और जनता से रॉड्रिग्स सिंह का पता लगाने में मदद करने की अपील की। यारब्रॉ ने कहा, "अपने बेटे की हत्या के आरोप में सिंडी रॉड्रिगेज को ढूंढा जा रहा है। मुझे यकीन है कि प्रचार, इनाम की पेशकश और जांचकर्ताओं की टीम की मदद से हम उसे पकड़ लेंगे।"
विज्ञापन


एफबीआई ने अपने आधिकारिक साइट पर कहा कि रॉड्रिगेज सिंह को आखिरी बार 22 मार्च 2023 में अपने पति और छह बच्चों के साथ भारत जाने वाली एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में सवार होते हुए देखा गया था। उसका जन्म डलास में हुआ था और वह  39 साल की है। रॉड्रिगेज सिंह की लंबाई पांच फीट एक इंच से लेकर पांच फीट तीन इंच के बीच है। उसके पीठ, दोनो पैर, दाहिने हाथ पर टैटू भी है। उसकी आंखों और बाल का रंग भूरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed