फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US envoy urges Netanyahu to move to the second phase of the Gaza ceasefire Rafah Border

Gaza Ceasefire: गाजा में युद्धविराम के दूसरे चरण को लेकर US ने बढ़ाया दबाव, नेतन्याहू से मिले ये दिग्गज

Sun, 25 Jan 2026 07:42 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 25 Jan 2026 07:42 AM IST
सार

अमेरिकी दूतों ने गाजा युद्धविराम का दूसरा चरण शुरू करने और राफा बॉर्डर खोलने को लेकर नेतन्याहू से मुलाकात की। मिस्र ने भी इस्राइली सेना हटाने पर जोर दिया। वहीं, इस सबके बीच गाजा में इस्राइली हमले में दो किशोरों की मौत हो गई, जिसको लेकर इस्राइल व हमास ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया है।

विज्ञापन
US envoy urges Netanyahu to move to the second phase of the Gaza ceasefire Rafah Border
ट्रंप का नया गाजा प्लान! - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों ने शनिवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। उन्होंने नेतन्याहू से गाजा में युद्धविराम के दूसरे चरण को शुरू करने की अपील की। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ और सलाहकार जेरेड कुशनर से बात की। हालांकि, कार्यालय ने बातचीत का ब्योरा नहीं दिया।
विज्ञापन


अधिकारी ने दी जानकारी
एक अमेरिकी अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दूत गाजा में आखिरी बंधक के अवशेष खोजने और इलाके को सेना मुक्त करने पर काम कर रहे हैं। अमेरिका ट्रंप के समझौते को आगे बढ़ाना चाहता है। लेकिन नेतन्याहू पर दबाव है कि जब तक हमास बंधक के अवशेष नहीं देता, तब तक इंतजार करें।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं: अफगानिस्तान पर ट्रंप का यू-टर्न: ब्रिटिश सैनिकों को बताया 'दुनिया के महानतम योद्धा', स्टार्मर ने की थी आलोचना
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण में गाजा और मिस्र के बीच राफा बॉर्डर का खुलना सबसे अहम संकेत होगा। गाजा की भावी सरकार के प्रमुख अली शाथ ने कहा कि यह बॉर्डर इस हफ्ते खुल जाएगा। हालांकि इस्राइल ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन वह रविवार की बैठक में इस पर विचार करेगा। अभी बॉर्डर के गाजा वाले हिस्से पर इस्राइली सेना का कब्जा है।

बंंधक के परिवार ने क्या कहा?
रान गविलि का शव अभी भी गाजा में है। उनके परिवार ने हमास पर दबाव बनाने की मांग की है। परिवार ने कहा "राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद इस सप्ताह दावोस में कहा था कि हमास को ठीक से पता है कि हमारा बेटा कहां रखा गया है। हमास अंतरराष्ट्रीय समुदाय को धोखा दे रहा है और हमारे बेटे, आखिरी बचे बंधक को वापस करने से इनकार कर रहा है, जो उसके द्वारा हस्ताक्षरित समझौते का स्पष्ट उल्लंघन है।" वहीं, हमास का कहना है कि उसने सारी जानकारी दे दी है। उसने इस्राइल पर ही खोज में बाधा डालने का आरोप लगाया। यह युद्धविराम दस अक्टूबर को लागू हुआ था।


मिस्र के विदेश मंत्री ने शांति बोर्ड के निदेशक से की बात 
मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलट्टी ने ट्रंप के शांति बोर्ड के निदेशक निकोले म्लाडेनोव से फोन पर बात की। उन्होंने राफा बॉर्डर को तुरंत खोलने और इस्राइली सेना की वापसी पर जोर दिया। उन्होंने इसे गाजा के पुनर्निर्माण के लिए जरूरी बताया। उधर, हमास के एक दल ने इस्तांबुल में तुर्की के खुफिया प्रमुख से भी मुलाकात की।

ये भी पढे़ं: Pentagon: राष्ट्रपति ट्रंप ने बनाई नई रक्षा रणनीति, नाटो और अन्य सहयोगियों से कहा- अब खुद ही करें अपनी सुरक्षा

दोनों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप
शनिवार को ही गाजा में इस्राइली हमले में दो फिलिस्तीनी किशोर मारे गए। अस्पताल के मुताबिक, वे लकड़ी बीन रहे थे। वहीं, इसको लेकर इस्राइल की सेना ने कहा कि उन्होंने विस्फोटक लगाने वाले आतंकियों को निशाना बनाया था और वे बच्चे नहीं थे। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, युद्धविराम के बाद से अब तक 480 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed