फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Embassy clarified on inviting BNP leaders in 'National Prayer Breakfast', said- no connection with the govt

Bangladesh: 'नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट' में BNP नेताओं को बुलाने पर US दूतावास की सफाई, कहा- सरकार का संबंध नहीं

Sun, 12 Jan 2025 11:54 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: बशु जैन Updated Sun, 12 Jan 2025 11:54 AM IST
सार

एक रिपोर्ट में कहा गया था कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष और दो वरिष्ठ नेताओं को नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजा है। इस पर अमेरिकी दूतावास ने कहा कि इसका सरकार से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
US Embassy clarified on inviting BNP leaders in 'National Prayer Breakfast', said- no connection with the govt
US Flag - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि अमेरिकी सरकार और विदेश विभाग का आईआरएफ शिखर सम्मेलन और नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट से कोई संबंध नहीं है। इन कार्यक्रमों में मेहमानों के आमंत्रण और व्यवस्थाओं में सरकार शामिल नहीं होती है। एक रिपोर्ट में कहा गया था कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष और दो वरिष्ठ नेताओं को नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजा है। 

विज्ञापन


इसके जवाब में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि आईआरएफ शिखर सम्मेलन या नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट में भाग लेने वाले लोगों और पूर्व अधिकारियों के बयानों, टिप्पणियों, पदों या राय का अमेरिकी सरकार के विचार, पदों या नीतियों से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका आईआरएफ शिखर सम्मेलन या नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट कार्यक्रम की मेजबानी, आयोजन या फंडिंग नहीं कर रहा है। अमेरिका अपने देश और विश्व में धर्म या विश्वास की स्वतंत्रता सहित मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रताओं की सुरक्षा में सरकार और नागरिक समाज की भागीदारी का स्वागत करता हूं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आईआरएफ शिखर सम्मेलन के उद्देश्य, भागीदारी के अवसरों, योजनाओं, कार्यक्रमों, घटकों और अन्य जानकारियों के बारे में संगठन की वेबसाइट www.irfsummit.org पर जानकारी पाई जा सकती है। इसके अलावा नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट के बारे में   www.npbfoundation.com पर जानकारी उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, अमेरिका में पांच और छह फरवरी को नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट कार्यक्रम में बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर और स्थायी समिति के सदस्य अमीर खोसरू महमूद चौधरी को आमंत्रित किया गया है। यह समारोह आमतौर पर फरवरी के पहले गुरुवार को होता है। इसका उद्देश्य राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक अभिजात वर्ग के लिए एक मंच तैयार करना है, जहां वे एक साथ एकत्र होकर प्रार्थना कर सकें। 


ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करेंगे। पिछले साल नवंबर में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को 312 इलेक्टोरल वोट्स और हैरिस को 226 इलेक्टोरल वोट्स मिले थे। चुनाव में बहुमत के लिए किसी प्रत्याशी को 270 इलेक्टोरल वोट्स की जरूरत होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed