फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US elections, Donald Trump warns of action against China if he is re elected

अमेरिकी चुनाव: ट्रंप ने कहा- फिर से चुना गया तो चीन पर होगी बड़ी कार्रवाई

Thu, 22 Oct 2020 11:46 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 22 Oct 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
US elections, Donald Trump warns of action against China if he is re elected
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : ANI

अमेरिका में चुनाव का माहौल तेज है, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को अपने भाषण का मुख्य हिस्सा बनाया हुआ है। जिस भी रैली में जाते हैं, वह चीन पर हमला करना नहीं भूलते हैं। चीन के खिलाफ ट्रंप लगातार बयानबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बुधवार को कोरोना महामारी को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर वह अमेरिका के राष्ट्रपति फिर से चुने गए तो वह चीन पर बहुत बड़ी कार्रवाई करेंगे। चीन पर कार्रवाई की बात ट्रंप बहुत पहले से ही कर रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रंप ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि आप चीन के कारण ही मास्क पहन रहे हैं। यह बहुत अपमानजनक है। लेकिन ये आपको पता चल जाएगा। ट्रंप कोविड 19 को शुरू से ही चाइना वायरस कहते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कहा कि उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों से आग्रह किया है कि वह सभी चीन कर पर कार्रवाई करें। ट्रंप का मानना है चीन दुनिया में सबसे पहले वायरस का केंद्र था। वहीं आपको बता दें तीन नवंबर को डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन के खिलाफ राष्ट्रपति पद के लिए मुकाबला होना तय है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed