{"_id":"5f932b158ebc3e9ba3265d39","slug":"us-election-strong-debate-between-joe-biden-and-donald-trump-on-five-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका चुनाव : इन पांच मुद्दों पर हुई दोनों उम्मीदवारों में तीखी बहस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका चुनाव : इन पांच मुद्दों पर हुई दोनों उम्मीदवारों में तीखी बहस
Sat, 24 Oct 2020 12:43 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 24 Oct 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में चुनावी माहौल पूरे चर्म पर है जैसे जैसे चुनाव की तारीख पास आती जा रही है, वैसे वैसे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन और डोनाल्ड ट्रंप एक दूसरे पर तीखे वार कर रहे हैं। शुक्रवार को दोनों के बीच जोरदार बहस हुई। इनके बीच ये पांच मुद्दे हावी रहे।
विज्ञापन
नस्लवादी सोच
बिडेन : अमेरिकी इतिहास में ट्रंप से ज्यादा नस्लवादी भावनाएं भड़काने वाला कोई राष्ट्रपति नहीं हुआ है। ट्रंप श्वेत सर्वोच्चतावादियों का समर्थन करते हैं। जबकि अश्वेतों को लेकर ट्रंप ने अब तक कोई बड़ा काम नहीं किया है।
विज्ञापन
ट्रंप : मैंने अश्वेतों के लिए पूर्व राष्ट्रपतियों से ज्यादा काम किया है। मैं सबसे कम नस्ली सोच वाला हूं। 1990 में अश्वेतों के खिलाफ अपराध बिल लाने वाले आप ही थे। उन्हें ड्रग्स के झूठे मामलों में फंसाया गया। मैं बराबरी से काम करता हूं।
विज्ञापन
आव्रजन, मेक्सिको सीमा
बिडेन : ट्रंप प्रशासन ने आव्रजन के नाम पर मानवाधिकारों का हनन किया। मेक्सिको सीमा पर 500 बच्चे पकड़े गए। उन्हें माता-पिता से दूर रखा गया। आप बच्चों को अपराधी बता रहे हैं। बच्चों को पिंजरों में नहीं रखा जा सकता।
ट्रंप : मेक्सिको सीमा पर बच्चों का इस्तेमाल ड्रग्स रैकेट में होता रहा है। हमने सख्ती की जो बेहद जरूरी है। अमेरिका आने के लिए अब कानूनी रास्ता अपनाना होगा। हमारी कोशिश है कि जो बच्चे माता-पिता से अलग हुए हैं, उन्हें फिर मिलाया जाए। लेकिन, इस मामले में देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे।
कोरोना वायरस, मास्क
बिडेन : राष्ट्रपति ट्रंप के पास कोरोना महामारी से निपटने की न तो कोई योजना थी और न ही कोई दृष्टिकोण। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि अगर हम सत्ता में आए तो सभी को मास्क पहनना होगा। देश में परीक्षण भी बढ़ाए जाएंगे।
ट्रंप : जानकारी के अभाव में आप गलत आरोप लगा रहे हैं। हमने हर संभव कोशिशें की हैं। हम जल्द वैक्सीन ला रहे हैं। हम अमेरिका को बंद नहीं कर सकते क्योंकि आपकी तरह बेसमेंट में छुपना हमें मंजूर नहीं।
बिडेन : यदि मास्क पहनना जरूरी किया गया होता तो हजारों जानें बच सकती थीं। आप कोरोना टास्क फोर्स के मुखिया डॉ. एंथनी फौसी की नहीं सुनते। क्या आप उनसे बड़े विशेषज्ञ हैं?
ट्रंप : यह कैसा डर है कि हमने विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को ही बंद कर दिया। लॉकडाउन का फैसला राज्यों को करना है, केंद्र को नहीं। मुझे लगता है, डॉ. फौसी डेमोक्रेट हैं, लेकिन जाने दीजिए। इससे फर्क नहीं पड़ता।
हेल्थकेयर बिल
बिडेन : ट्रंप ने ओबामाकेयर हेल्थ बिल को आगे लागू करने से इनकार कर दिया। वे यह भी नहीं बताते कि इसकी जगह कौन सा नया बिल लेकर आएंगे। हम इस पर 10 साल में 70 अरब डॉलर खर्च करेंगे।
ट्रंप : मैंने कभी ओबामाकेयर लागू करने से मना नहीं किया। आप की तरह हम भी इस बिल का फायदा देना चाहते हैं। लेकिन, ये मेरा वादा कि हम इससे बेहतर बिल लेकर आ रहे हैं जिसका प्रीमियम भी कम होगा
चुनाव में विदेशी ताकतों का दखल
बिडेन : एक बात समझ लीजिए। अगर हम सत्ता में आए तो उन विदेशी ताकतों को सबक सिखाएंगे, जो देश के चुनाव दखलंदाजी की साजिश रच रहे हैं। रूस नहीं चाहता कि मैं चुनाव जीतूं। जबकि ट्रंप का चीनी बैंक में खाता है।
ट्रंप : रूस पर मेरी जैसी सख्ती इतिहास में किसी ने नहीं दिखाई। आपको और आपके परिवार को विदेशी कंपनियों ने पैसा दिया। मैं टैक्स की जानकारी इसलिए नहीं दे सकता क्योंकि इसका ऑडिट जारी है।