फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Election Result Updates Republican party Win Control Of US Senate donald trump vs kamala harris

US Election Result: अमेरिकी संसद में डेमोक्रेटिक पार्टी को झटका; रिपब्लिकन खेमे को सीनेट में भी बहुमत

Wed, 06 Nov 2024 01:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 06 Nov 2024 01:42 PM IST
सार

अमेरिकी सीनेट 100 सदस्यीय सदन है। इनमें से 66 सीटों पर चुनाव नहीं हुए थे और सिर्फ एक तिहाई यानी कि 34 सीटों पर नए सांसद चुने गए हैं। रिपब्लिकन पार्टी ने बीते चार साल में पहली बार अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट में बहुमत हासिल किया है।

विज्ञापन
US Election Result Updates Republican party Win Control Of US Senate donald trump vs kamala harris
अमेरिकी संसद के उच्च सदन में रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी संसद में सत्तासीन डेमोक्रेटिक पार्टी को झटका लगा है। दरअसल राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप से पिछड़ रही हैं, लेकिन अब अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट में भी रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत हो गया है। अब सदन में रिपब्लिकन पार्टी के 51 और डेमोक्रेट पार्टी के 42 सांसद हो गए हैं। 
विज्ञापन


ओहायो और वेस्ट वर्जीनिया में जीते रिपब्लिकन उम्मीदवार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ओहायो से डेमोक्रेट पार्टी के सीनेटर शेरोड ब्राउन अपने चौथे कार्यकाल के लिए लड़ रहे थे। हालांकि, यहां उन्हें लग्जरी कार डीलर और रिपब्लिकन प्रत्याशी बर्नी मोरेनो ने शिकस्त दी। इससे पहले सीनेटर जो मेनंशिन III के रिटायरमेंट से खाली हुई सीट पर वेस्ट वर्जिनिया के गवर्नर जिम जस्टिस ने कब्जा जमाया। इसी के साथ रिपब्लिकन पार्टी ने सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया।
विज्ञापन


अमेरिकी सीनेट 100 सदस्यीय सदन है। अमेरिका के हर राज्य से सीनेट के लिए दो सदस्य चुनकर आते हैं। सीनेट के सदस्यों का कार्यकाल छह साल के लिए होता है। अभी सीनेट की 66 सीटों पर चुनाव नहीं हुए थे और सिर्फ एक तिहाई यानी कि 34 सीटों पर नए सांसद चुने गए हैं। रिपब्लिकन पार्टी ने बीते चार साल में पहली बार अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट में बहुमत हासिल किया है। इतिहास में पहली दो अश्वेत महिलाएं सीनेट के लिए चुनी गई हैं, जिनमें डेमोक्रेट पार्टी की लीजा ब्लंट रोचस्टर और एंजेला एलसोब्रुक्स शामिल हैं। दोनों क्रमशः डेलावेयर और मैरीलैंड से जीतकर सीनेट पहुंची हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निचले सदन में भी रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत के आसार
वहीं राष्ट्रपति चुनाव में भी रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है। अभी तक के चुनाव नतीजों में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप 230 इलेक्टोरल कॉलेज के साथ बहुमत के आंकड़े 270 के करीब जाते दिख रहे हैं। वहीं कमला हैरिस 205 इलेक्टोरल कॉलेज वोट के साथ पिछड़ती दिख रही हैं। कई स्विंग स्टेट में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल की है और इससे साफ है कि ट्रंप चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं को लुभाने में कामयाब रहे। माना जा रहा है कि अवैध अप्रवासियों का मुद्दा डेमोक्रेट पार्टी को भारी पड़ गया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed