फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US election 2020  paneer tikka is trending on Twitter Wondering why pramila jayapal kamala harris

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रेंड कर रहा पनीर टिक्का, यहां जानिए कारण

Tue, 03 Nov 2020 05:13 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 03 Nov 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
US election 2020  paneer tikka is trending on Twitter  Wondering why   pramila jayapal kamala harris
पनीर टिक्का - फोटो : twitter

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले कई चीजें ट्विटर पर तेजी से ट्रेंड कर रहीं हैं। वहीं चुनाव की पूर्व संध्या पर सोशल मीडिया पर पनीर टिक्का को ट्रेंड करता देख लोग हैरान रह गए। अमेरिका में पनीर टिक्का का ट्रेंड करना अपने आप में खास बात है। अब आप सोच रहे होंगे कि अमेरिका में पनीर टिक्का क्यों ट्रेंड कर रहा है, तो आपको बता दें कि भारतीय अमेरिकी महिला सांसद प्रमिला जयपाल के एक ट्वीट करने के बाद से पनीर टिक्का सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, चुनाव से एक रात पहले प्रमिला जयपाल ने खाने बनाने का फैसला किया। जयपाल ने डेमोक्रेटिक पार्टी से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के सम्मान में जो डिश बनाई, वह पनीर टिक्का थी। बता दें कि कमला हैरिस ने हाल ही में खुलासा किया था कि दक्षिण भारतीय खाने में बेहद अच्छे सांभर के साथ इडली और उत्तर भारतीय खाने में कोई भी टिक्का उन्हें बेहद पसंद है। 

हैरिस के सम्मान में बना पनीर टिक्का

55 वर्षीय प्रमिला जयपाल ने ट्विटर पर लिखा, ''चुनाव से पहले की रात में गतिविधि : आराम से भोजन करें। आज रात कमला हैरिस के सम्मान में पनीर टिक्का है क्योंकि उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर बताया था कि उनका पसंदीदा उत्तर भारतीय भोजन किसी भी तरह का टिक्का है। उन्होंने अमेरिकी नागरिकों से वोट देने का आग्रह करते हुए #BidenHarris2020 भी जोड़ा।'' 

जयपाल ने एक अन्य पोस्ट में टिक्का बनाने की विधि भी साझा की। इसके बाद उनकी पोस्ट पर उपयोगकर्ताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराईं। 
 



कई ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने बताया कि यह एक पारंपरिक पनीर टिक्का जैसा कुछ नहीं था, जिसे ग्रेवी के साथ नहीं परोसा जाता है।
 

कई ट्विटर उपयोगकर्ताओं जयपाल के इस ट्वीट का मजाक भी उड़ाया।
 


 
 

बता दें कि कमला हैरिस की तरह प्रमिला जयपाल भी चेन्नई से ताल्लुक रखती हैं। वह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पैदा हुईं और 1982 में 16 साल की उम्र में अमेरिका में शिफ्ट हो गईं। कमला हैरिस की मां, श्यामला गोपालन, चेन्नई में पैदा हुईं और 19 वर्ष की आयु में डॉक्टरेट के लिए अमेरिका चली गईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed