फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Elderly Sikh man brutally assaulted in Los angeles suspect in custody police denied hate crime

US: लॉस एंजिलिस में बुजुर्ग सिख व्यक्ति को बेरहमी से पीटा, पुलिस ने घृणा अपराध मानने से किया इनकार

Wed, 13 Aug 2025 10:38 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 13 Aug 2025 10:38 AM IST
सार

संगठन और समुदाय के कई लोगों ने इसे घृणा अपराध न मानने पर नाराजगी जताई। हमले के दौरान हरपाल सिंह को बहुत गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
 

विज्ञापन
US Elderly Sikh man brutally assaulted in Los angeles suspect in custody police denied hate crime
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। हमले में बुजुर्ग के सिर में फ्रैक्चर और संभावित मस्तिष्क आघात हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि हमले के संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना 4 अगस्त की है, जब 70 वर्षीय बुजुर्ग हरपाल सिंह लॉस एंजिलिस में सिख गुरुद्वारे के पास सैर कर रहे थे। उसी दौरान एक रिचर्ड विटाग्लियानो नामक व्यक्ति ने हरपाल सिंह पर हमला कर दिया। रिचर्ड बेघर है।
विज्ञापन


घृणा अपराध न मानने पर लोगों में नाराजगी
लॉस एंजिलिस पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 44 वर्षीय विटाग्लियानो को हरपाल सिंह पर निर्मम हमले के लिए सोमवार को गिरफ्तार किया गया। विटाग्लियानो पर घातक हथियार से हमला करने का मामला दर्ज किया गया है और उसकी जमानत 11 लाख अमेरिकी डॉलर तय की गई है। वहीं सिख अधिकार समूह 'द सिख कोलिशन' ने कहा कि सिंह पर हुए क्रूर हमले के लिए संदिग्ध हिरासत में है, लेकिन पुलिस इस मामले की घृणा अपराध के रूप में जांच नहीं कर रही है। संगठन और समुदाय के कई लोगों ने इसे घृणा अपराध न मानने पर नाराजगी जताई। हमले के दौरान हरपाल सिंह को बहुत गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US Tariff: अमेरिका ने भी माना- भारत झुकने वाला नहीं; ट्रंप के वित्त मंत्री तिलमिलाए, बोले- वे थोड़े अड़ियल हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


संपत्ति का विवाद बताया जा रहा
पुलिस ने बताया कि हरपाल सिंह और विटाग्लियानो के बीच मारपीट हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने यह नहीं देखा कि मारपीट कैसे शुरू हुई। विटाग्लियानो, सिंह पर हमला कर रहा था और जब लोगों ने हस्तक्षेप किया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद हरपाल सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सिंह अस्पताल में ही भर्ती हैं। विटाग्लियानो पर नशीले पदार्थों, घातक हथियार से हमले और विभिन्न हथियारों से जुड़े आरोपों का एक लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। इस मामले में मिले सबूतों के आधार पर, पुलिस का मानना है कि यह हमला नफरत से प्रेरित अपराध नहीं था, बल्कि पीड़ित और आरोपी के बीच संपत्ति को लेकर हुए विवाद था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed