फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Earthquake Updates Los Angeles area Richter Scale US Geological Service news in Hindi

US Earthquake: अमेरिका में भूकंप के तगड़े झटके; लॉस एंजिलिस क्षेत्र में 4.6 मापी गई तीव्रता

Tue, 13 Aug 2024 01:19 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 13 Aug 2024 01:19 AM IST
सार

अमेरिका में भूकंप के झटके लगे हैं। लॉस एंजिलिस क्षेत्र में आए भूकंप के झटकों की तीव्रता 4.6 मापी गई।भूकंप का केंद्र लॉस एंजिल्स के हाईलैंड पार्क इलाके के पास पाया गया। गहराई सतह से लगभग 7.5 मील (12.1 किलोमीटर) नीचे रही।

विज्ञापन
US Earthquake Updates Los Angeles area Richter Scale US Geological Service news in Hindi
हिमाचल में महसूस हुए भूकंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। लॉस एंजिलिस क्षेत्र में लगे भूकंप के झटकों की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 मापी गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सेवा (यूएसजीएस) ने कहा कि लॉस एंजिलिस क्षेत्र में 4.6 तीव्रता के भूकंप के बाद एक मेडिकल बिल्डिंग हिल गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई जगहों पर गिलास और बर्तन हिलने लगे। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक लॉस एंजिल्स क्षेत्र में सोमवार को भूकंप का जोरदार असर महसूस किया गया।
विज्ञापन


एक हफ्ते से कम समय में दूसरा भूकंप, जानमाल का बड़ा नुकसान नहीं
लॉस एंजिलिस में भूकंप दक्षिणी कैलिफोर्निया में आए 5.2 तीव्रता के भूकंप के एक सप्ताह से भी कम समय में आया है। पिछली बार भी लॉस एंजिलिस में भूकंप के झटकों का व्यापक असर महसूस किया गया था। हालांकि, दोनों भूकंप के झटकों से जानमाल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा- सुनामी की लहरें उठने की आशंका नहीं
भूकंप के झटकों से सहमी जनता को अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा (National Weather Service) ने राहत भरी सूचना दी। एनडब्लूएस के मुताबिक भूकंप के बाद समुद्र में सुनामी की लहरें उठने की आशंका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed