फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Donald Trump denies reports of an attack on Venezuela the UN expresses concern over potential US action

US: वेनेजुएला पर हमले की खबरों पर राष्ट्रपति ट्रंप का इनकार, अमेरिकी कार्रवाई पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता

Sat, 01 Nov 2025 05:15 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 01 Nov 2025 05:15 AM IST
सार

ड्रग तस्करी को लेकर वेनेजुएला से बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने सैन्य हमले की खबरों को खारिज किया। वहीं, संयुक्त राष्ट्र ने कैरिबियन और प्रशांत में अमेरिकी हमलों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इन कार्रवाइयों में 60 से अधिक लोगों की मौत अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।

विज्ञापन
US Donald Trump denies reports of an attack on Venezuela the UN expresses concern over potential US action
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

ड्रग्स तस्करी को लेकर अमेरिका और वेनेजुएला में तनाव बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका की वेनेजुएला में किसी भी सैन्य हमले की योजना नहीं है। ट्रंप का यह बयान उन रिपोर्टों के बाद आया है जिनमें दावा किया गया था कि अमेरिका वेनेजुएला में ड्रग तस्करी रोकने के लिए हवाई हमले करने पर विचार कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि नहीं, यह सच नहीं है।

विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने नौसेना के सबसे आधुनिक एयरक्राफ्ट कैरियर ‘यूएसएस जेराल्ड आर फोर्ड’ को यूरोप से कैरिबियन क्षेत्र में तैनात करने का आदेश दिया था। वहीं, सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने भी चेतावनी दी थी कि वेनेजुएला में जमीनी हमले संभावित हैं, जिससे अमेरिका की लैटिन अमेरिका में ड्रग्स नेटवर्क पर कार्रवाई तेज होती दिख रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US H-1B Visa Cost: अमेरिकी सांसद बोले- ट्रंप H-1B वीजा शुल्क पर पुनर्विचार करें, भारत के साथ संबंध की दी दुहाई
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता
संयुक्त राष्ट्र ने इन कार्रवाइयों पर कड़ी आपत्ति जताई है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टुर्क ने कहा, “कैरिबियन और प्रशांत में नौकाओं पर अमेरिकी हमलों में 60 से अधिक लोग मारे गए हैं, जो अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।” उन्होंने अमेरिका से तुरंत इन हमलों को रोकने और “बिना न्यायिक प्रक्रिया के की जा रही हत्याओं” को समाप्त करने की मांग की।

महासागर में अमेरिका का हमला 
गौरतलब है कि अमेरिका ने हाल के हफ्तों में कैरिबियन और प्रशांत महासागर में कथित ड्रग्स से भरी नौकाओं पर हवाई हमले जारी रखे हैं। बुधवार को हुए एक हमले में चार लोगों की मौत हुई। यह सितंबर की शुरुआत से अब तक का 14वां हमला और 15वीं नाव तबाह हुई है। कुल मिलाकर इन हमलों में 61 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें:- JD Vance: 'आस्था व्यक्तिगत..', अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने हिंदू पत्नी उषा के धर्म बदलने से जुड़े विवाद पर दी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed