फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Deputy Secretary of State Richard Verma will visit India Maldives Sri Lanka

US: अमेरिका के उप विदेश मंत्री रिचर्ड वर्मा का छह दिवसीय एशिया दौरा; भारत, मालदीव और श्रीलंका जाने की योजना

Sat, 17 Feb 2024 02:52 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 17 Feb 2024 02:52 AM IST
सार

नई दिल्ली में संयुक्त राज्य अमेरिका के उप विदेश मंत्री रिचर्ड वर्मा आर्थिक विकास, सुरक्षा और प्रौद्योगिकी सहित कई मुद्दों पर वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, व्यापारिक नेताओं और उद्यमियों से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
US Deputy Secretary of State Richard Verma will visit India Maldives Sri Lanka
richard verma - फोटो : पीटीआई

विस्तार

संयुक्त राज्य अमेरिका के उप विदेश मंत्री रिचर्ड वर्मा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने भारत आने वाले हैं। अगले सप्ताह निर्धारित दौरे में भारत के साथ-साथ वर्मा श्रीलंका और मालदीव का दौरा भी करेंगे। दौरे के दौरान कई क्षेत्रों पर चर्चा की जाएगी। उप विदेश मंत्री 18 से 23 फरवरी तक छह दिन के लिए एशियाई देशों के दौरे पर रहेंगे। बता दें, वर्मा अमेरिका के प्रबंधन और संसाधन विभाग के साथ विदेश विभाग के भी उप सचिव हैं। 

विज्ञापन

भारत के साथ इन मुद्दों पर होगी चर्चा
एक प्रेस रिलीज के अनुसार, यूएस इंडो-पैसिफिक रणनीति की दो साल की सालगिरह के तुरंत बाद उनकी यात्रा एक स्वतंत्र, खुले, सुरक्षित और समृद्ध क्षेत्र के रूप में अमेरिका की स्थाई प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगी। नई दिल्ली में वर्मा आर्थिक विकास, सुरक्षा और प्रौद्योगिकी सहित कई मुद्दों पर वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, व्यापारिक नेताओं और उद्यमियों से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन

मालदीव और श्रीलंका की करेंगे यात्रा 
वर्मा भारत के बाद मालदीव की राजधानी माले जाएंगे। यहां वे वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। माले में वर्मा अमेरिकी दूतावास के लिए नियोजित कार्यालय स्थल का भी दौरा करेंगे। इससे अमेरिका और मालदीव के बीच संबंधों को और बढ़ाने में मदद मिलेगी। वर्मा अपनी यात्रा का समापन कोलंबो में करेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनकी बैठकों से अमेरिका-श्रीलंकाई रक्षा और समुद्री सुरक्षा सहयोग को समर्थन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed