फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US defence chief Hegseth calls NATO membership for Ukraine unrealistic World News In Hindi

Russia-Ukraine: 'यूक्रेन छोड़ दे नाटो की सदस्यता की उम्मीद', हेगसेथ ने जेलेंस्की को दी रूस से बातचीत की सलाह

Wed, 12 Feb 2025 10:21 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 12 Feb 2025 10:21 PM IST
सार

अमेरिकी रक्षा सचवि पीट हेगसेथ ने रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बीच यूक्रेन को नाटो की सदस्यता की उम्मीद छोड़ने की सलाह दी है। साथ ही हेगसेथ ने कहा कि यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए रूस से बातचीत करने की जरूरत है। 

विज्ञापन
US defence chief Hegseth calls NATO membership for Ukraine unrealistic World News In Hindi
पीट हेगसेथ, रक्षा सचिव अमेरिका के रक्षा सचिव - फोटो : X / @SenRandPaul

विस्तार

डोनाल्ड ट्र्ंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही दुनिया इस बात के इंतजार में है कि रूस के साथ चल रहे युद्ध में ट्रंप यूक्रेन को कितनी सैन्य और वित्तीय मदद करने वाले है। इसी बीच अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि यूक्रेन के लिए नाटो की सदस्यता प्राप्त करने की उम्मीद छोड़ने की सलाह दी है।  

विज्ञापन


हेगसेथ ने यूक्रेन को दिया सुझाव
उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यूक्रेन को अपनी 2014 से पहले की सीमाओं में वापस लौटने की उम्मीदें छोड़ देनी चाहिए और रूस के साथ बातचीत के जरिए समाधान ढूंढने की तैयारी करनी चाहिए। इस बातचीत में अंतरराष्ट्रीय सैन्य बलों का समर्थन भी हो सकता है।

विज्ञापन

बता दें कि अमेरिकी रक्षा सचि हेगसेथ ने बुधवार को यह टिप्पणी की, जब वह नाटो और यूक्रेन रक्षा संपर्क समूह की पहली यात्रा के दौरान वहां मौजूद थे। इस दौरान सहयोगी देशों को यह जानने का इंतजार था कि अमेरिका यूक्रेन की सरकार को कितनी सैन्य और वित्तीय मदद देने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेन के रक्षा को लेकर ट्रंप का विचार
हेगसेथ ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन की रक्षा की जिम्मेदारी यूरोप को सौंपने के पक्ष में हैं। इसमें एक शांति सेना भी हो सकती है, जिसमें अमेरिकी सैनिक शामिल नहीं होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अमेरिकी सैनिक रूसी सेना के संपर्क में आते हैं, तो उन्हें नाटो के अनुच्छेद 5 सुरक्षा का लाभ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed