{"_id":"5e86adca8ebc3e760d18f399","slug":"us-criticized-conversion-of-death-sentence-of-pearl-murder-convict-in-pakistan-to-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने पाकिस्तान में पर्ल हत्याकांड के दोषी की मौत की सजा को कैद में बदलने की आलोचना की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका ने पाकिस्तान में पर्ल हत्याकांड के दोषी की मौत की सजा को कैद में बदलने की आलोचना की
Fri, 03 Apr 2020 11:01 AM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राजनयिक एलिस वेल्स (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
अमेरिका ने पाकिस्तान के उस फैसले की आलोचना की है जिसमें अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या के मुख्य दोषी की मौत की सजा कैद में बदल दी गई थी। उसने इस फैसले को ‘अपमानजनक’ बताया। दक्षिण एशिया मामलों की शीर्ष अमेरिकी राजनयिक एलिस वेल्स ने कहा कि डेनियल पर्ल की हत्या के दोषियों की सजा पलटना आतंकवाद के हर पीड़ित का अपमान करना है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पाकिस्तान की एक अदालत ने 2002 में अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या मामले के मुख्य दोषी एवं ब्रिटिश मूल के अलकायदा नेता अहमद उमर सईद शेख की मौत की सजा गुरुवार को सात साल कैद में बदल दी और साथ ही तीन अन्य को मामले में रिहा कर दिया।
विज्ञापन
‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के दक्षिण एशिया ब्यूरो प्रमुख 38 वर्षीय पर्ल को 2002 में कराची से अगवा कर लिया गया था और उसके बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। वह पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई और आतंकवादी संगठन अल-कायदा के बीच संबंध की पड़ताल करने वाली एक स्टोरी के सिलसिले में वहां गए थे। वेल्स ने पाकिस्तान के अभियोजकों की ओर से मिले संकेतों का स्वागत किया, जिनके मुताबिक वे शेख की सजा पलटने के खिलाफ अपील करेंगे।
विज्ञापन