{"_id":"5ca2dd01bdec2214046f01ed","slug":"us-court-sentenced-indian-to-eight-years-jail-in-call-center-scam-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : कॉल सेंटर घोटाला मामले में एक भारतीय को आठ साल की सजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : कॉल सेंटर घोटाला मामले में एक भारतीय को आठ साल की सजा
Tue, 02 Apr 2019 09:33 AM IST
आसिम खान
भाषा, वॉशिंगटन
भाषा, वॉशिंगटन
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 02 Apr 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में कॉल सेंटर घोटाला मामले में संलिप्त एक भारतीय नागरिक को मंगलवार को आठ साल नौ महीने की सजा सुनाई गई है। अमेरिकी न्याय विभाग ने यह जानकारी दी। निशित कुमार पटेल (31) ने नौ जनवरी को अपना जुर्म कबूल कर लिया था। उसे अदालत ने 2,00,000 डॉलर देने और अक्टूबर 2018 में जब्त की गई एक 2015 लैंड रोवर भी जमा कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
पटेल ने अमेरिकी निवासियों से पैसा वसूलने के लिए 2014 और 2016 के बीच आंतरिक राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी बन अमेरिका स्थित सह-साजिशकर्ताओं और भारत स्थित कॉल सेंटरों के साथ मिलकर अपराध को अंजाम दिया था। आईआरएस अमेरिका की संघीय सरकार की राजस्व सेवा है।
विज्ञापन