{"_id":"648afc7ed027e4a11a063a64","slug":"us-court-bans-practice-of-indian-origin-doctor-action-in-case-of-attempted-murder-of-family-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अदालत ने भारतीय मूल के डॉक्टर की प्रैक्टिस पर लगाई रोक, परिवार की हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अदालत ने भारतीय मूल के डॉक्टर की प्रैक्टिस पर लगाई रोक, परिवार की हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई
Thu, 15 Jun 2023 05:27 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 15 Jun 2023 05:27 PM IST
सार
कैलिफोर्निया के मेडिकल बोर्ड द्वारा पटेल को अभ्यास करने से रोकने के प्रस्ताव को सैन मेटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट के न्यायाधीश राहेल होल्ट ने मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
US Court
- फोटो : Social Media
विस्तार
अमेरिका की एक अदालत ने 41 वर्षीय भारतीय मूल के डॉक्टर पर प्रैक्टिस करने से रोक लगा दी है। दरअसल, डॉक्टर पर अपने ही परिवार की हत्या के प्रयास का आरोप है।
रेडियोलॉजिस्ट धर्मेश ए पटेल पर जनवरी में हत्या के तीन मामलों का आरोप लगाया गया था। आरोपी पर अपनी पत्नी और दो बच्चों को जानबूझ कर चट्टान से नीचे गिराने का आरोप है।
कैलिफोर्निया के मेडिकल बोर्ड द्वारा पटेल को अभ्यास करने से रोकने के प्रस्ताव को सैन मेटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट के न्यायाधीश राहेल होल्ट ने मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
अदालत में बहस के दौरान न्यायाधीश के इस कदम को आवश्यक करार दिया गया। मेडिकल बोर्ड के प्रस्ताव में कहा गया कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए पटेल को आपराधिक मामलों की लंबितता के दौरान अभ्यास करने से प्रतिबंधित किया जाए।
नियामकों ने पटेल की पत्नी द्वारा की गई टिप्पणियों का हवाला देते हुए कहा कि उसने (पत्नी) कर्मचारी से कहा कि पटेल ने जानबूझ कर ऐसा किया है।
कोर्ट के दस्तावेजों के अनुसार, पटेल की पत्नी ने बताया कि वह परेशान है। वह एक डॉक्टर है, उसने कहा था कि वह चट्टान से गाड़ी चलाकर आ रहा है और वहां से वह जानबूझ कर चला गया।
पटेल कैलिफोर्निया के पासाडेना का रहने वाला है। फिलहाल बिना बेल के उसे जेल में रखा गया है। अपने ऊपर लगे इन आरोपो को नकारते हुए उसने बताया कि टेस्ला में टायर की परेशानी थी। जांचकर्ताओं को पटेल ने बताया कि उस दिन वह गैस स्टोशनों पर तीन बार रुका और टायर में हवा डालने के लिए डेविल्स स्लाइड क्षेत्र में गया था।
हादसे में पटेल के पैर में चोट आई है, जबकि पत्नी को अधिक गंभीर चोटें आई है। उनका चार साल का तो बच गया, लेकिन सात साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था।