फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US corporate happy for Modi 2.0 budget, says attractive for FDI, Also appreciated in Singapore

मोदी 2.0 के बजट पर अमेरिकी कॉरपोरेट खुश, एफडीआई के लिए आकर्षक बताया, सिंगापुर में भी सराहना

Sun, 07 Jul 2019 06:39 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 07 Jul 2019 06:39 AM IST
विज्ञापन
US corporate happy for Modi 2.0 budget, says attractive for FDI, Also appreciated in Singapore
बजट पेश करतीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई

मोदी 2.0 के पहले बजट को अमेरिकी कॉरपोरेट ने कहा कि यह न केवल समावेशी है बल्कि विदेशी निवेश के लिए आकर्षक है। यूएस इंडिया स्ट्रेटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) के अध्यक्ष मुकेश अघी ने कहा, बजट अमेरिकी कंपनियों के लिए उत्साहजनक है।

विज्ञापन


अघी ने कहा कि यह एपल जैसी कंपनियों के लिए अच्छी खबर है। भारत का बजट अमेरिकी कंपनियों को और अधिक निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इसके साथ ही भारत में निचले वर्ग की वृद्धि सुनिश्चित करेगा। 
विज्ञापन


यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल की अध्यक्ष निशा देसाई बिस्वाल ने कहा, हम भारत का बजट देखकर खुश हैं। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के लिए एक सुधारवादी दृष्टिकोण प्रदान करता है। यूएसआईबीसी के सदस्यों को डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स में नौकरियों पर जोर देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएसए-इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष करुण ऋषि ने कहा, बजट बुनियादी ढांचे में केंद्रित निवेश के माध्यम से स्थायी रोजगार सृजन के लिए शानदार है। सकारात्मक पक्ष पर, कई क्षेत्रों को विदेशी निवेश सुधारों के लिए सूचीबद्ध किया गया था, जिनमें बीमा, मीडिया और एकल ब्रांड रिटेल शामिल है।

ऋषि ने कहा, राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन की स्थापना और मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार की अध्यक्षता, भारत में अनुसंधान को समन्वित और बढ़ावा देना गेमचेंजर साबित होगा।

सिंगापुर के डीबीएस बैंक ने भी की तारीफ

सिंगापुर के डीबीएस बैंक ने कहा है कि भारत के बजट में बदलाव की बयान के साथ साथ निरंतरता भी है। डीबीएस ग्रुप की अर्थशास्त्री राधिका राव ने कहा कि लोक कल्याण पर जोर देने और बुनियादी ढांचे को आगे बढ़ाने के साथ-साथ व्यापक राजकोषीय घाटा कम करने का प्रयास काबिले तारीफ है। बजट में किए गए तमाम उपायों के बीच यह भारतीय बाजार में सुधार के साथ एफडीआई को आकर्षित कर सकता है। इस साल विकास को बढ़ावा देने के लिए मौद्रिक नीति में फेरबदल की संभावना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed