फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa mp andy levin welcomed the withdrawal of the agricultural law

अमेरिका: सांसद एंडी लेविन ने कृषि कानून वापस लेने का किया स्वागत, बोले- एकता की शक्ति के आगे किसी की नहीं चलती

Sat, 20 Nov 2021 07:45 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 20 Nov 2021 07:45 AM IST
सार

अमेरिकी सांसद एंडी लेविन ने ट्वीट करते हुए कहा कि यह इस बात का सबूत है कि भारत और दुनिया भर में जब श्रमिक एकजुट होते हैं, तो वे कॉर्पोरेट हितों को हरा सकते हैं और प्रगति हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
usa mp andy levin welcomed the withdrawal of the agricultural law
एंडी लेविन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन कृषि कानून वापस लेने की घोषणा करने के बाद अब विदेशी नेताओं की भी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। इसी क्रम में अमेरिकी सांसद एंडी लेविन ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि यह इस बात का सबूत है कि भारत और दुनिया भर में जब श्रमिक एकजुट होते हैं, तो वे कॉर्पोरेट हितों को हरा सकते हैं और प्रगति हासिल कर सकते हैं। एंडी लेविन ने कहा कि हमें यह जानकर खुशी हुई कि एक साल से अधिक के विरोध के बाद, आखिर भारत में तीन कृषि बिलों को निरस्त करने का एलान किया गया।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कल किया था एलान
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा था कि मैं देश वासियों के क्षमा मांगते हुए, सच्चे मन से कहना चाहता हूं कि हमारे प्रयास में कमी रही होगी कि हम उन्हें समझा नहीं पाए। आज गुरू नानक जी का पवित्र प्रकाश पर्व है। आज मैं आपको यह बताने आया हूं, कि हमने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है। इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। मेरी किसानों से अपील है कि अपने घर लौटें, खेतों में लौटें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed