फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US conducted 1.6 million coronavirus tests so far, Donald Trump said social distancing must

कोरोना वायरस: अमेरिका में अब तक 16 लाख लोगों की जांच की गई, ट्रंप बोले- सामाजिक दूरी अत्यंत जरूरी

Mon, 06 Apr 2020 11:48 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Mon, 06 Apr 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
US conducted 1.6 million coronavirus tests so far, Donald Trump said social distancing must
Donald Trump - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के कहर से दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका त्राहिमाम कर रहा है। यहां संक्रमित मरीजों और इस वायरस से मरने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अमेरिका में अब तक संक्रमित मरीजों की कुल संख्या तीन लाख 36 हजार से ज्यादा हो गई है और 9600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, करीब 18 हजार लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं।

विज्ञापन


इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि देश में कोरोना वायरस के लिए अब तक 16 लाख जांच की गई हैं। घातक विषाणु के संक्रमण के चलते अमेरिका में मृतकों का आंकड़ा दस हजार के करीब पहुंचने के साथ ही उन्होंने देशवासियों से सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए घरों के भीतर ही रहने की अपील की।
विज्ञापन


ट्रंप ने रविवार को व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अमेरिका में अब तक 16 लाख लोगों की जांच की गई हैं जो किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं। लगभग पूरे देश के लिए बड़ी आपदा की घोषणा कर दी गई है और अमेरिका की 33 करोड़ जनसंख्या में से 95 प्रतिशत से अधिक लोग घरों के भीतर रहने के आदेश का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस के खिलाफ अमेरिकी प्रयासों को सैन्य अभियान बताते हुए ट्रंप ने कहा कि दुनिया भर से लाखों मास्क, दस्ताने, सुरक्षात्मक उपकरण और चिकित्सीय आपूर्ति देश में पहुंचाई गई हैं। ट्रंप ने कहा कि यह वास्तव में पुरजोर सैन्य अभियान है जो हमने पिछले कुछ हफ्तों में शुरू किया है। 50 राज्यों एवं क्षेत्रों में बड़ी आपदा की घोषणा करने की तैयारी है जो बहुत असामान्य है।

कोरोना वायरस से निपटने के लिए मलेरिया की दवाई हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल पर दोहराते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने देश भर में बांटने के लिए करीब 2.9 करोड़ खुराक की खरीद की है। उधर मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ने के साथ स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेताया है कि आने वाला हफ्ता पर्ल हार्बर जैसा क्षण हो सकता है। इसे देखते हुए अमेरिकी गवर्नरों ने तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के खिलाफ राष्ट्रीय रणनीति बनाने की व्हाइट हाउस से अपील की है।


देश में वैश्विक महामारी संकट से उबरने के लिए नीति बना रहे वरिष्ठ वैज्ञानिक एंथनी फाउची ने बड़े खतरे को लेकर आगाह किया और कहा कि अमेरिकियों को बुरे हफ्ते के लिए तैयार रहना चाहिए। फाउची ने रविवार को सीबीएस से कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि हमने इस पर काबू पा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed