फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US concerned at Canada allegations of Sikh murder, urges India to cooperate -official

भारत-कनाडा विवाद: अमेरिका बोला- जस्टिन ट्रूडो के दावे से हम चिंतित; भारत से जांच में सहयोग करने का किया अनुरोध

Tue, 19 Sep 2023 07:27 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 19 Sep 2023 07:27 PM IST
सार

कनाडा में एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या में भारत सरकार के शामिल होने के आरोपों को लेकर अमेरिकी अधिकारी अपने कनाडाई समकक्षों के साथ करीबी संपर्क में हैं।

विज्ञापन
US concerned at Canada allegations of Sikh murder, urges India to cooperate -official
Joe Biden - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

कनाडा में एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या में भारत सरकार के शामिल होने के आरोपों को लेकर अमेरिकी अधिकारी अपने कनाडाई समकक्षों के साथ करीबी संपर्क में हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह बात कही। उन्होंने भारत से जांच में सहयोग करने का आग्रह किया है।  

विज्ञापन

अधिकारी ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान पत्रकारों से कहा, हम इस बारे में अपने कनाडाई सहयोगियों के करीब से संपर्क में हैं। हम आरोपों को लेकर काफी चिंतित हैं। हमें लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि एक पूरी और खुली जांच हो। हम भारत सरकार से उस जांच में सहयोग करने का अनुरोध करते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि अधिकारी सिख अलगाववादी नेता की हत्या में नई दिल्ली के एजेंटों के लिंक के विश्वसनीय आरोपों पर सक्रियता से काम कर रहे हैं। हालांकि, भारत ने उनके इन दावों को बेतुका और प्रेरित बताते हुए खारिज किया है। 
 

विज्ञापन

इस ताजा विवाद से वर्षों से चले आ रहे राजनयिक संबंधों को बड़ा झटका लगा है। कनाडा में सिख अलगाववादियों की गतिविधियों को लेकर भारत अपनी समय-समय पर नाराजगी जाहिर कर चुका है। इसने अब दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को भी खतरे में डाल दिया है। पिछले सप्ताह से मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत रुकी हुई है। 
 

कनाडा ने पहले भारत के एक शीर्ष खुफिया अधिकारी को निष्कासित किया। जिसके जवाब में भारत ने भी कनाडा के एक वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित कर दिया और पांच दिनों के भीतर उन्हें देश छोड़ने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed