फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US china Trade war: America Blacklists Dozens of Chinese Firms including Chip maker SMIC and Drone maker DJI

अमेरिका की 'ड्रैगन' पर बड़ी कार्रवाई, शीर्ष चिप व ड्रोन निर्माता समेत दर्जनों चीनी कंपनियों को किया 'ब्लैकलिस्ट'

Sat, 19 Dec 2020 08:44 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 19 Dec 2020 08:44 AM IST
विज्ञापन
US china Trade war: America Blacklists Dozens of Chinese Firms including Chip maker SMIC and Drone maker DJI
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग (फाइल फोटो)

अमेरिका ने चीन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए दर्जनों चीनी कंपनियों को ट्रेड ब्लैकलिस्ट (व्यापार की काली सूची) कर दिया है। अमेरिका ने शुक्रवार को बताया कि इसमें चीन की टॉप चिपमेकर कंपनी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग इंटरनेशनल कॉर्प (एसएमआईसी) और चीनी ड्रोन निर्माता 'एचजेड डीजेआई टेक्नोलॉजी लिमिटेड' भी शामिल हैं।  

विज्ञापन


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपना पद छोड़ने से पहले चीन पर कड़ा रुख अख्तियार करने वाले राष्ट्रपति के तौर पर अपनी विरासत को छोड़ना चाहते हैं। माना जा रहा है कि इसी कारण ट्रंप प्रशासन ने दर्जनों चीनी कंपनियों को व्यापार की काली सूची में डाल दिया है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एसएमआईसी और गुप्त कंपनियों के बीच चल रही थी गतिविधि
अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने शुक्रवार को इस फैसले की पुष्टि की और कहा, एसएमआईसी चीन के सैन्य-नागरिक संलयन (एमसीएफ) सिद्धांत से उपजा है। चीनी सैन्य औद्योगिक परिसर में एसएमआईसी और कुछ गुप्त कंपनियों के बीच गतिविधियों के प्रमाण मिले हैं। इस कारण यह कदम उठाया गया है। 

वाणिज्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा, दुनिया की सबसे बड़ी ड्रोन निर्माता कंपनी डीजेआई को भी इस सूची में शामिल किया गया है। हालांकि, डीजेआई ने इस संबंध में तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। 

अमेरिकी प्रौद्योगिकी की प्रतिकूल सैैैन्य सामग्री निर्माण के लिए नहीं होगी अनुमति
वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस ने कहा, हम अमेरिकी प्रौद्योगिकी की अनुमति प्रतिकूल सैैैन्य सामग्री के निर्माण में मदद के लिए नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि इस वजह से एसएमआईसी को अमेरिकी सरकार की काली सूची में डाला गया है।

चीन ने कहा- कंपनियों के दमन को रोके अमेरिका
शुक्रवार को एशिया सोसाइटी को संबोधित करते हुए चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अमेरिका की काली सूची का उल्लेख किया और वाशिंगटन से कहा कि वह चीनी कंपनियों के मनमाने दमन को रोके। 


वहीं, चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा, ब्लैकलिस्टिंग चीनी कंपनियों के अमेरिकी उत्पीड़न का सबूत है और बीजिंग अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक उपाय करना जारी रखेगा। मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा, हम अमेरिका से आग्रह करते हैं कि वह विदेशी कंपनियों के खिलाफ अपने अनुचित रवैये को रोके। 

चीनी कंपनियों से कारोबार के लिए अमेरिकी कंपनियों को लेेेेना होगा लाइसेंस
दूसरी तरफ, एसएमआईसी ने इससे पहले कहा था कि उसका चीन की सरकार के साथ कोई संबंध नहीं है। वाणिज्य मंत्रालय चीन की सेना को समर्थन और चीन की सरकार से संबंध के लिए 60 से अधिक कंपनियों को काली सूची में डाल रहा है। हालांकि, इन कंपनियों में एसएमआईसी सबसे बड़ा नाम है। इस कार्रवाई का मतलब है कि अमेरिकी कंपनियों को एसएमआईसी को जटिल प्रौद्योगिकी बेचने के लिए लाइसेंस लेने की जरूरत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed