फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US China tension american general said we have to sink chinese ships to break blockade of taiwan

ताइवान को लेकर बढ़ा अमेरिका-चीन में तनावः US जनरल बोले- 'हमें चीन के जहाजों को डुबोना होगा'

Sun, 12 Mar 2023 08:59 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 12 Mar 2023 08:59 AM IST
सार

अमेरिकी जनरल ने बताया कि चीन के जहाजों पर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें भी लगी हैं, जिससे किसी भी युद्धक विमान को निशाना बनाया जा सकता है। 

विज्ञापन
US China tension american general said we have to sink chinese ships to break blockade of taiwan
चीन ने की ताइवान की घेराबंदी - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के एक टॉप जनरल ने सुझाव दिया है कि ताइवान के चारों तरफ चीन की घेराबंदी को तोड़ने के लिए हमें चीन के जहाजों को समुद्र में डुबोना होगा। बता दें कि यह सुझाव यूएस पैसिफिक एयर फोर्सेस के कमांडर जनरल केनेथ विलबैक ने दिया है। बुधवार को अमेरिका के कोलोराडो में एयर एंड स्पेस फोर्सेस एसोसिएशन वारफेयर के एक कार्यक्रम में विलबैक ने कहा कि हथियारबंद ड्रोन्स और बी-21 रेडर हथियारों की मदद से इस मिशन को अंजाम दिया जा सकता है। 

विज्ञापन


बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते साल अगस्त में जब अमेरिका की पूर्व स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान को दौरे पर गईं थी तो अमेरिका के इस कदम से नाराज चीन ने ताइवान के चारों तरफ घेराबंदी कर दी थी। ताइवान के पूर्वी तट पर अभी भी चीन के जहाज मौजूद हैं, जिससे ताइवान का रास्ता लगभग बंद हो गया है। चीन ने पेलोसी के इस दौरे का विरोध किया था क्योंकि चीन ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है। चीन ने विरोध स्वरूप ताइवान की सीमा के को चारों तरफ युद्धाभ्यास भी किया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- China vs Taiwan: चीन की धमकी के आगे नहीं झुका ताइवान, कर दिया ऐसा एलान कि ड्रैगन रह गया हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी जनरल ने बताया कि चीन के जहाजों पर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें भी लगी हैं, जिससे किसी भी युद्धक विमान को निशाना बनाया जा सकता है। अमेरिकी जनरल विलबैक ने कहा कि चीन की चुनौती से निपटने के लिए अमेरिका को अपने सहयोगी देशों के साथ युद्धाभ्यास करने चाहिए। 

बता दें कि चीन लगातार ताइवान पर दबाव बढ़ाता जा रहा है। इसके तहत वह लगातार ताइवान सीमा के नजदीक युद्धाभ्यास करता है, जिससे एक तरह से ताइवान का रास्ता बंद हो जाता है। ऐसे ही युद्धाभ्यास के दौरान चीन ताइवान पर हमला भी कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed