{"_id":"5eb429468ebc3e90835dd71f","slug":"us-china-bilateral-trade-information-will-be-available-in-a-week-or-two-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक या दो हफ्तों में मिलेगी अमेरिका-चीन द्विपक्षीय व्यापार की जानकारी: ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एक या दो हफ्तों में मिलेगी अमेरिका-चीन द्विपक्षीय व्यापार की जानकारी: ट्रंप
Thu, 07 May 2020 08:59 PM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Thu, 07 May 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
चीन के साथ जनवरी में किए गए द्विपक्षीय व्यापार समझौते की प्रगति के बारे में अमेरिका एक या दो हफ्ते में जानकारी देगा। यह बयान खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से आया है।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं अगले सप्ताह के अंत में इस बारे में बता पाऊंगा।’’ दरअसल उनसे पूछा गया था कि दोनों देशों के बीच हुए व्यापार सौदे के पहले चरण के तहत क्या चीन अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान ट्रंप ने कहा कि चीन कृषि उत्पाद खरीद रहा है, लेकिन क्या उसी मात्रा में खरीद हो रही है जितना चीन ने कहा था। उन्होंने कहा कि पहले किसी भी राष्ट्रपति ने इन मुद्दों पर बात नहीं की। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि न केवल कृषि बल्कि उद्योग को लेकर भी वो एक या दो सप्ताह में सारी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
हालांकि, इस दौरान जब ट्रंप से चीन को दंड देने को लेकर सवाल किया गया तो वे जवाब देने से परहेज करते दिखे।